अगर आपको रोजाना औफिस जाते वक्त टोल प्लाजा से गुजरना होता है, तो आप यहां पर लगने वाले समय को बचा सकते हैं. इसके लिए आप 'फास्टैग' डिवाइस ले सकते हैं. एसबीआई समेत कई बड़े बैंकों के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने भी 'फास्टैग' लाने की घोषणा की है. बैंक ने पूरे देश के सभी राजमार्गों पर टोल शुल्क देने को आसान बनाने के लिए पेटीएम फास्टैग को शुरू किया है.

क्या है पेटीएम फास्टैग

पेटीएम फास्टैग एक रेडियो फ्रीक्वेंसी आइ‍डेंटिफिकेशन तकनीक (आरएफआईडी) पर आधारित एक टैग है. इसे कई बार यूज किया जा सकता है. दरअसल फास्टैग एक डिवाइसनुमान सेंसर होता है, जिसे आपको अपनी कार के विंडस्क्रीन पर लगाना होता है. अगर आपकी कार पर यह टैग लगा होगा, तो आप टोल प्लाजा पर बिना रुके गुजर सकेंगे. यह टैग टोल प्लाजा पर लगे सेंसर से कनेक्ट होता है और अपने आप ही आपका टोल भर देता है.

चल रही कार कंपनियों से बात

मौजूदा समय में पेटीएम पेमेंट्स बैंक नए वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए पेटीएम फास्टैग उपलब्ध कराने की खातिर कार कपंनियों के साथ बात कर रहा है. इसके लिए कार डीलर्स के साथ भी बातचीत चल रही है. इसमें मारुति, हुंडई, टाटा, मर्सिडीज, रेनौल्ट समेत अन्य कार कंपनियां शामिल हैं.

खरीद सकते हैं औनलाइन

पेटीएम के मुताबिक पुराने वाहनों के लिए पेटीएम ऐप पर फास्टैग को औनलाइन खरीद सकते हैं. पेटीएम फास्टैग का प्रयोग करने वाले ग्राहकों को प्रत्येक टोल लेनदेन में 7.5% का कैशबैक मिलेगा. बैंक इस वित्त वर्ष के अंत तक पेटीएम फास्टैग का प्रयोग करने वाले वाहनों की संख्या 10 लाख के पार पहुंचाने की उम्मीद करता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...