ऑटो एक्‍सपो में भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ने अपनी सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कार ई2ओ पेश की. यह पुरानी इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले अधिक पावरफुल और मजबूत है. कंपनी के मुताबिक इसकी रफ्तार भी बेमिसाल है. यह मात्र 8 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. ऑटो एक्‍सपो में कंपनी ने एक्‍सयूवी एयरो का कॉन्‍सेप्‍ट मॉडल और ट्रक ब्रेजो भी पेश किया है.

पेट्रोल डीजल और पॉल्‍यूशन से फ्री
ऑटो एक्‍सपो में महिंद्रा का फोकस ईको फ्रेंडली व्‍हीकल पर रहा. कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कार ई2ओ को नया संस्‍करण पेश किया है. यह दो दरवाजे वाली कॉम्‍पेक्‍ट कार है. इस कार की अधिकतम स्‍पीड 120 किमी प्रति घंटा है. इसकी पावर की बात करें तो आपको 100 किमी. की रफ्तार पर पहुंचाने के लिए सिर्फ 8 सेकेंड लगते हैं. यह कार लीथियम आयन बैटरी का इस्‍तेमाल किया जाता है. जिसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है.

पेश हुआ एक्‍सयूवी का कॉन्‍सेप्‍ट मॉडल
महिंद्रा ने अपनी फेमस एसयूवी एक्‍सयूवी 500 का कॉन्‍सेप्‍ट मॉडल एक्‍सयूवी एयरो को पेश किया है. यह प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट के लिए तैयार किया गया है. हालांकि कंपनी ने इसकी अधिक स्‍पेसिफिकेशंस जारी नहीं की हैं. लेकिन संभव है कि यह कॉन्‍सेप्‍ट मॉडल बाजार में पहले से मौजूद टोयोटा और हुंडई की एसयूवी को कड़ी टक्‍कर देंगी. कंपनी ने यहां कॉमर्शियल सेगमेंट में अपना ट्रक ब्रेजा भी पेश किया. यह ट्रक जितना पावरफुल है उतना सुंदर भी है. कंपनी अगले कुछ महीनों में इसे लॉन्‍च भी कर देगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...