स्टार प्लस का मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  में लगातार आपको धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. फिलहाल इस शो की कहानी अखिलेश, सुरेखा, लीजा, वेदिका, नायरा और कार्तिक के इर्द-गिर्द घुम रही है. तो आइए अपकमिंग एपिसोड के बारे में आपको बताते हैं. अखिलेश ने खुद अपने अफेयर का खुलासा किया है. सुरेखा अपने हस्बैंड अखिलेश का ये बात सुनकर बेहोश हो जाती है.

तभी दादी गुस्से में अखिलेश को घर से बाहर निकलने को कहती हैं. अखिलेश दादी से माफी मांगता है लेकिन सुवर्णा उसे गुस्से में डांटती है और कहती है कि तुमने दो औरतों के साथ गलत किया है. दादी अखिलेश का हाथ पकड़ती हैं और उसे घर से बाहर निकालती है और कहती हैं कि अगर दोबारा इस घर में कदम रखा तो मेरा मरा मुंह देखेगा.

ये भी पढ़ें- ‘कसौटी जिंदगी की 2′: आखिर कौन-सी एक्ट्रेस निभाएगी कौमोलिका का किरदार

https://www.instagram.com/p/B2iXReohuyn/?utm_source=ig_web_copy_link

लीजा, नायरा से कहती है कि उसे जाने से क्यों रोका. वो गोवा चली जाती तो ये सब नहीं होता, आज उसके साथ और भी कई रिश्ते टूट गए. इस पर समर्थ पूछता है कि क्या नायरा को ये बात पहले से पता थी? कार्तिक कहता है कि हां हमें पता थी, पहले नायरा को पता चला फिर उसने मुझे बताया. नायरा सबसे माफी मांगती है और कहती है कि उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वो ये बात कैसे बताए?

सुवर्णा, नायरा से कहती है कि उसे सौरी बोलने की जरूरत नहीं है, वो बताती भी तो शायद हममें से कोई यकीन नहीं करता. दादी भी नायरा को कहती हैं कि तुम्हारी कोई गलती नहीं थी. वेदिका ये सोचकर परेशान है कि कार्तिक ने उसे क्यों नहीं बताया? इसके बाद नायरा, वेदिका के पास आती है और कहती है कि दादी की तबीयत ठीक नहीं है हो सके तो डौक्टर से बात कर लीजिएगा. इस पर वेदिका को गुस्सा आ जाता है और वो नायरा से कहती है कि आपने मेरे परिवार के लिए जो कुछ भी किया उसके लिए शुक्रिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...