वरुण धवन के दिमाग में क्या चल रहा है, यह उनसे बेहतर कोई नहीं जान सकता. एक तरफ वरुण धवन दावा करते हैं कि वह अपनी बचपन की दोस्त व प्रेमिका नताशा दलाल के साथ इसलिए हैं, क्योंकि उनका अपना निजी व्यक्तित्व है और उनकी अपनी आवाज है. इसके बावजूद वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी का रहस्य गहराता जा रहा है. कुछ दिन पहले ही हमसे बात करते हुए वरुण धवन ने साफ साफ कहा था कि फिलहाल वह शादी नहीं कर रहे हैं. उनका पूरा ध्यान सिर्फ अपने करियर को संवारने पर है.

अचानक थाईलैंड चले गए वरुण धवन...

बहरहाल, अब तक यह तय था कि वरुण धवन नवंबर माह में नताशा दलाल के संग डेस्टीनेशन वेडिंग करेंगे. लेकिन अब ये खबरें आ रही हैं कि वह इस साल शादी के बंधन में नही बंधने वाले हैं. वरुण की शादी का रहस्य इसलिए भी गहरा गया है, क्योंकि वरुण धवन ने अपने पिता डेविड धवन की सारी योजना पर पानी फेरते हुए थाईलैंड चले गए.

ये भी पढ़ें- कारगिल गर्ल: अधर में लटकी जाह्नवी की ‘गुंजन सक्सेना बायोपिक’

डेविड करने वाले थे सेलिब्रेशन...

डेविड धवन ने योजना बनाई थी कि वरुण धवन के 32 वें जन्मदिन यानीकि 24 अप्रैल को जन्मदिन के मौके पर वह वरुण और नताशा की सगाई के साथ ही फिल्म ‘‘कुली नंबर वन’’ का रीमेक बनाने की भी घोषणा करेंगे. मगर अफसोस डेविड धवन ऐसा कुछ नहीं कर पाए. क्योंकि वरुण दो दिन पहले ही थाईलैंड चले गए. बेचारे डेविड धवन ने अपने बड़े बेटे रोहित धवन,बहू व पोती संग केक काटकर वरुण धवन का जन्म दिन मना लिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...