Epstein files : एपस्टीन फाइल में नाम आने के बाद दुनिया भर के बड़े नामों में से कइयों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया तो कइयों की गिरफ्तारियां हुई हैं. इनमें नेता, व्यवसायी, शाही घराने के सदस्य और कई सेलेब्रिटीज शामिल हैं. मगर भारत सरकार इस मामले में चुप्पी साधे हुए है जबकि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उद्योगपति अनिल अंबानी का नाम इन फाइलों में प्रमुखता से आया है.
अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस ने एपस्टीन फाइल्स का कुछ अंश जारी कर दिया है. नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण के संगठित नेटवर्क का दोषी जेफ्री एपस्टीन और उससे जुड़े दुनिया के तमाम नामचीन लोगों के कारनामे अब पब्लिक डोमेन में हैं. जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी कोई 30 लाख फ़ाइलें अभी तक रिलीज़ हुई हैं और लाखों फाइलें रिलीज होनी बाकी हैं. इन फाइलों में दुनिया के धुरंधर और चर्चित राजनेताओं, उद्यमियों और सेलेब्रिटीज का नाम शामिल है, जिनके इस नरपिशाच से करीबी रिश्तों का जिक्र फाइलों में हैं. एपस्टीन के नजदीकियों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, हिलेरी क्लिंटन, बिल क्लिंटन, एलोन मस्क, बिल गेट्स, माइकल जैक्सन के नाम सुन कर लोग सकते में हैं.
एपस्टीन फाइल में नाम आने के बाद दुनिया भर के बड़े नामों में से कइयों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है तो कइयों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू होने के बाद उनकी गिरफ्तारियां जारी हैं. इनमें नेता, व्यवसायी, शाही घराने के सदस्य और कई सेलेब्रिटीज शामिल हैं.
सीबीएस न्यूज़ के स्वास्थ्य विशेषज्ञ के जेफ्री एपस्टीन के साथ कई ईमेल एक्सचेंज उजागर हुए, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. गोल्डमैन सैक्स की मुख्य वकील कैथी रूएम्लर एपस्टीन से जुड़े ई-मेल्स की वजह से पद से हट गयीं. अमेरिकी अटॉर्नी (वकील) ब्रैड कार्प ने इस्तीफा दिया. हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफ़ेसर लैरी समर्स के जेफ्री एपस्टीन से बातचीत के रिकॉर्ड्स सामने आने के बाद इस्तीफा लिया गया. कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. रिचर्ड एक्सेल एपस्टीन से संपर्कों के खुलासे के बाद नेतृत्व से हटे. वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम (WEF) के अध्यक्ष बोर्गे ब्रेंडे ने एपस्टीन के साथ संचार दस्तावेज़ सामने आने के बाद पद छोड़ दिया.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





