ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे. इस खबर से उनके फैंस और फैमिली को गहरा दुख पहुंचा है. आइए जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से.

1 फ्लर्ट करने का मौका नहीं छोड़ते थे ऋषि

ऋषि की लाइफ में नीतू सिंह के आने के बाद भी वह अन्य एक्ट्रेसेस के साथ फ्लर्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे. ऋषि की लाइफ में नीतू के आने से पहले उनका अफेयर एक्ट्रेस यास्मिन के साथ 5 साल तक चला और फिर ब्रेकअप हो गया. इसके बाद उन्हें डिंपल कपाड़िया से प्यार हुआ.

नीतू को ऋषि के अफेयर्स के बारे में पता था और जब वो पकड़े जाते थे तो साफ मना कर देते थे. एक इंटरव्यू में नीतू ने बताया था कि मैं इतनी भोली थी इसलिए उनकी बातों में आ जाती थी. वो जानते थे कि मैं एक सिंपल लड़की हूं और उन्हें संभाल लूंगी.' नीतू का कहना था कि ऋषि मुझे भोली समझ कर डोमिनेट करने की पूरी कोशिश करते थे.

ये भी पढ़ें-इरफान खान के बाद ऋषि कपूर ने भी कहा दुनिया को अलविदा

2 स्ट्रिक्ट ब्वायफ्रेंड थे ऋषि

ऋषि काफी स्ट्रिक्ट ब्वायफ्रेंड थे. जब नीतू उनकी गर्लफ्रेंड बनीं तो वो उन्हें रात 8.30 के बाद शूटिंग की इजाजत नहीं देते थे.

3 ऋषि को छोड़ने के बाद सैलून चलाने लगी थीं उनकी पत्नी नीतू

ऋषि और नीतू 1973 से 1981 तक एकसाथ 12 फिल्मों में काम किया. इसी बीच दोनों में प्यार हुआ और लंबे टाइम तक डेटिंग के बाद 22 जनवरी 1980 में उन्होने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों के दो बच्चे बेटी रिद्धिमा और बेटा रणबीर हुआ. लेकिन 1990 से इनके रिश्तों में काफी सारी परेशानियां आने लगीं, जिसकी वजह ऋषि की शराब बनीं. खबरें आईं कि शराब के नशे में उन्होंने नीतू पर कई बार हाथ भी उठाया. इस वजह से परेशान होकर नीतू ने लीगल कदम उठाया और अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करा दिया. यही नहीं नीतू, ऋषि से इतना परेशान हो गई थीं कि उन्होंने घर छोड़ दिया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...