बौलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि हेमा मालिनी के गोदाम में चोरी हो गई है, जिसमें उनका बहुत सारा कीमती सामान चला गया है. हेमा मालिनी इस गोदाम का इस्तेमाल अपने कौस्ट्यूम, प्रौप्स, आर्टिफिशयल ज्वैलरी, शूट और डांस में काम आनेवाली चीजें रखने के लिए किया करती थीं.

कहा जा रहा है कि इस सामान की कीमत करीब 90 हजार थी. हेमा मालिनी के मैनेजर के अनुसार उन्होंने सुबह वहां काम करनेवाले नौकर को फोन किया था. जब नौकर ने फोन नहीं उठाया तो वे खुद गोदाम पहुंचे. वहां जाकर उन्हें पता चला कि गोदाम से कई मूर्तियां, गहने और अन्य सामान इत्यादि गायब है. इसके बाद उन्होंने जुहू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तहकीकात शुरू कर दी है. इस चोरी का शक गोदाम में साफ-सफाई करनेवाले कर्मचारी पर है. इससे पहले भी हेमा मालिनी के गुडगांव स्थित घर से 50 लाख रुपयों की चोरी हो चुकी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...