Ramayana Movie: 4,000 करोड़ रुपए के भारीभरकम बजट में बनी फिल्म ‘रामायण’ में एक से बढ़ कर एक उम्दा कलाकारों को शामिल किया है, जिन में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी, यश, सनी देओल, रवि दुबे जैसे कलाकारों की भरमार है. इतने बड़े बजट ने इस फिल्म को भव्य बना दिया है और यह फिल्म दुनियाभर में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है. पर जिस तरह इस फिल्म का ट्रेलर बताई गई तारीख पर रिलीज नहीं हो सका था, उसी तरह इस फिल्म की रिलीज डेट पर भी शक के बादल छाए हुए हैं.

अब नमित मल्होत्रा ने बताया है कि देश और विदेश में फिल्म की रिलीज डेट अलग होने वाली है यानी कि फिल्म ‘रामायण’ 6 नवंबर को रिलीज होगी, लेकिन भारत में नहीं. तारीखों को ले कर हुई कंफ्यूजन को साफ करते हुए उन्होंने आगे बताया कि ‘हम इस फिल्म को इंटरनैशनली 6 नवंबर को रिलीज कर रहे हैं क्योंकि इंटरनैशनल डिस्ट्रीब्यूशन शुक्रवार के मुताबिक काम करता है, जो 6 नवंबर को है लेकिन भारत में हम दीवाली पर फिल्म को रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं. इस का सीधा सा मतलब है कि भारत में यह फिल्म 8 नवंबर दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

याद रहे कि फिल्म 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. इस फिल्म को 2 पार्ट में बनाया जाएगा. इस का पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज होना है, जबकि अगला पार्ट अगले साल यानी 2027 की दीवाली पर रिलीज करने की योजना है.

लगता है यह फिल्म बनाने वालों का कोई अंधविश्वास या टोटका है, जो उन्हें बारबार तारीख बदलने पर मजबूर कर रहा है. जब फिल्म राम के चरित्र पर बनी है और वे हिंदुओं के ह्रदय सम्राट हैं तो फिल्म किसी भी डेट को रिलीज की जाए, हिट तो होनी ही चाहिए.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...