बौलीवुड की लैला के नाम से मशहूर हुई ये अभिनेत्री इन दिनों चेहरे पर अजीब सा लेप लगाए तस्वीरें खिंचवा रही हैं. इस लेप लगे चेहरे के पीछे आखिर कौन सी अदाकारा है, ये पहचानना आपके लिए मुश्किल हो सकता है. पहले तो हम आपको ये बता दें कि ये अजीब तस्वीर खुद बौलीवुड की अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इन्स्टाग्राम पर शेयर की है. जिसे देखने के बाद लोगों से तरह-तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं.

चलिए आपको बता ही देते हैं कि ये लैला आखिर है कौन. ये खूबसूरत अदाकारा और कोई नहीं, बौलीवुड में अपने ठुमकों से धूम मचा चुकी सनी लियोन हैं. अब आपके मन में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर उन्होंने चेहरे पर ये कैसा मास्क लगाया हुआ है.

Trying to find my inner zen!!!

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

असल में ये मेकअप एक तरह से चेहरे को बदलने के लिए किया जाता है. इस मेकअप को प्रोस्थेटिक मेकअप कहा जाता है. इसकी मदद से चेहरे में आसानी से बदलाव लाया जा सकता है. सनी ने इस मेकअप के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘मैं इन दिनों कुछ ऐसा कर रही हूं, जो आपने पहले नहीं देखा होगा. ये है प्रोस्थेटिक मेकअप, मेरे नए प्रोजेक्ट के लिए.’

Something like you have never seen before - prosthetics for my next amazing project ? #SunnyLeone

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

बता दें कि सनी से पहले इस तरह का मेकअप कई सेलेबस इस्तेमाल कर चुके हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन का भी नाम आता है. अमिताभ ने ये मेकअप उनकी फिल्म ‘पा’ के लिए किया था. जिसमें उन्होंने प्रोजेरिया से ग्रसित बच्चे की भूमिका निभाई थी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...