मशहूर अदाकार व निर्देशक सचिन पिलगांवकर व अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर की बेटी और वेब सीरीज ‘‘मिर्जापुर’’ से चर्चा में आयी अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने इस बार अपनी मां सुप्रिया का जन्मदिन (17 अगस्त) मुंबई की बजाय भारत से बाहर टर्की में मनाने की योजना बनायी है. वास्तव में श्रिया इन दिनों अपनी मां के साथ टर्की घूम रहीं हैं, जहां उन्होंने एक सप्ताह पहले से ही अपनी मां सुप्रिया के जन्मदिन का जश्न शुरू कर दिया है. काफी लंबे समय बाद श्रिया को अपनी मां के साथ छुट्टियां मनाने का अवसर मिला है. इसी के चलते इस बार वह अपनी मां के जन्मदिन को यादगार बनाने में जुटी हुई हैं.

मुंबई से रवाना होने से पहले श्रिया ने कहा- ‘‘पिछले वर्ष अपनी मां के जन्मदिन पर मैं लंदन में गुरींदर चड्डा की वेब सीरीज ‘‘बीचम हाउस’’ के लिए शूटिंग कर रही थी. तब उनके जन्मदिन पर मैं मौजूद नही थी. पर तभी से मेरे दिमाग में था कि अब अगले जन्मदिन पर मैं अपनी मां को आश्चर्य चकित करने का प्रयास करुंगी. इसी के चलते हमने मां के साथ टर्की घूमने की योजना बनायी. पापा शूटिंग में व्यस्त हैं, इसलिए वह हमारा साथ नहीं दे पाए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shriya Pilgaonkar (@shriya.pilgaonkar) on

 

फिलहाल श्रिया पिलगांवकर   आनंद एल राय निर्मित और प्रभु सेलोमन निर्देशित फिल्म ‘‘हाथी मेरे साथी’’ में राणा डगुबट्टी, जोया हुसैन व पुलकित सम्राट के साथ अभिनय कर रही हैं. जबकि 13 सितंबर को उनकी फिल्म ‘‘भांगड़ा पा ले’’  रिलीज होने वाली है,जिसमें उनके साथ सनी कौशल व रूकसार ढिल्लों है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...