टीवी कलाकार शरद मल्होत्रा अपने आपको भाग्यशाली मानते हैं. 2016 में दिव्यंका त्रिपाठी और 2018 में पूजा बिस्ट के साथ प्यार में धोखा खाने के बाद अब उन्हें तीसरी बार प्यार नसीब हो गया है. सूत्रों के अनुसार इस बार शरद मल्होत्रा ने अपने प्यार के जाल में फैशन डिजायनर रिप्सी भाटिया को फांसा है. सूत्रों का दावा है कि 14 फरवरी 2019 के दिन रिप्सी भाटिया ने शरद मल्होत्रा के प्यार को कबूल किया. सूत्रों के अनुसार रिप्सी भाटिया ने शरद मल्होत्रा से सगाई की अंगूठी भी अपनी उंगली में पहन ली है. रिप्सी भाटिया ने इंस्टाग्राम पर हाथ में हाथ लिए (महिला की उंगली में अंगूठी नजर आ रही है) एक तस्वीर पोस्ट करते हुए 15 फरवरी को ही लिखा था, ‘‘इन लव...नाउ... एंड..फार एवर..’’

टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र दावा कर रहे हैं कि शरद मल्होत्रा और पूजा बिस्ट के बीच रिश्ता टूटने के पीछे रिप्सी भाटिया रही हैं. रिप्सी भाटिया और शरद मल्होत्रा ने नया वर्ष दुबई में एक साथ मनाया था. उधर रिप्सी का दावा है कि वह और शरद मल्होत्रा एक वर्ष से भी अधिक समय से एक साथ हैं. और पहले दिन मिलते ही शरद ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. पर अभी तक इन लोगों ने शादी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया. जबकि शरद मल्होत्रा ने रिप्सी भाटिया की मां से भी मुलाकात कर ली है. हमें इंतजार है, उस दिन का जब दोनो अपनी शादी का ऐलान करेंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...