पिछले कुछ माह से बौलीवुड में चर्चाएं गर्म रही हैं कि आलिया भट्ट ने अब अपने माता पिता से दूर रहने के लिए अपने लिए एक आलीशान फ्लैट खरीदा है. इस खबर अपनी प्रतिक्रिया देने की बजाय आलिया भट्ट ने चुप्पी साध रखी थी. लेकिन अब आलिया भट्ट ने इस तरह की खबरें चलाने वालों को कोसते हुए इस फ्लैट को खरीदने पर सफाई देने के साथ ही इस बात को उजागर कर गयीं कि वह ‘‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन’’ नामक अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोलकर फिल्म निर्माण में उतरने जा रही हैं.

जी हां! आलिया भट्ट ने कहा है -‘‘पिछले कुछ माह से मीडिया में मेरे द्वारा नए फ्लैट खरीदने को लेकर कई तरह की खबरें चलाई जा रही हैं. मैं सभी को बताना चाहती हूं कि यह खबर सही है कि मैने फ्लैट खरीदा है, मगर फ्लैट से जुड़ी बाकी खबर गलत फैलाई जा रही है. मैंने यह फ्लैट अपने परिवार से अलग रहने के लिए नहीं खरीदा है. मैने यह फ्लैट उसी बिल्डिंग में है, जिसमें मैं अभी रह रही हूं. मैंने यह घर अपने माता पिता व बहन के करीब रहने के लिए खरीदा है. इस घर की हर ईंट मैंने खुद के दम पर बनाई है. इस घर के अंदर का इंटीरियर डिजाइन से लेकर फर्नीचर वगैरह सब कुछ मैने अपनी पसंद का जमा किया है. यह मेरा घर है. मैं यहां रहती हूं. मैं इसे बदलने नहीं जा रही.’’

आलिया भट्ट ने आगे कहा है -‘‘यह कहना गलत है कि इस नए घर में मैं और रणबीर कपूर एक साथ रहने वाले हैं. हकीकत यह है कि मैं अपनी फिल्म प्रोडक्षन कंपनी ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन’शुरू करने जा रही हूं, जिसके औफिस के लिए इस फ्लैट को खरीदा है. अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत काफी कुछ करने की योजना बना रही हूं. मेरी टीम इस पर काम कर रही है. जब सब कुछ ठोस रूप ले लेगा, तो मैं उसकी घोषणा करुंगी. मैं अपनी प्रोडक्शन कंपनी के तहत वैसी फिल्मों का निर्माण करना चाहूंगी, जिस तरह की फिल्में मैं स्वयं देखना पसंद करती हूं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...