फिल्म इंडस्ट्री में बड़े बड़े स्टार व सुपर स्टार कलाकार के बॉडी डबल या हम शक्ल कलाकारों का बड़ी फिल्मों की शूटिंग में बहुत बड़ा योगदान होता है. तकनीक की मदद से बॉडी डबल कई महत्वपूर्ण फिल्मों के अति खतरनाक दृश्य में स्टार कलाकार की जगह स्वयं अभिनय करते हैं. तो कई बार खतरनाक स्टंट भी निभाते हैं. कई बार यह फिल्मों की एडिट टेबल पर कई फँसे हुए दृश्यों की रीशूट के लिए महत्वपूर्ण साबित होते हैं. लेकिन अधिकतर बॉडी डबल प्रतिभाशाली स्टार्स के चमक दमक और स्टारडम के नीचे गुमनामी के अंधेरे में गुम हो जाते हैं.

यूं भी दर्शक फिल्म देखते समय यही अहसास करता है कि इस खतरनाक सीन को भी उसके चहेते कलाकार ने ही अंजाम दिया है. ऐसे ही एक कलाकार हैं प्रशांत वाल्दे, जिन्हें अब तक बौलीवुड में सुपर स्टार शाहरुख खान का बॉडी डबल माना जाता रहा है. प्रशांत वाल्दे ने सुपर स्टार शाहरुख खान की कई फिल्मों में उनके साथ काम किया.

ये भी पढ़ें- Shehnazz Gill ने सोशल मीडिया पर सिखाया मास्क पहनने का तरीका, लेकिन हो गई ट्रोल

अभिनय प्रतिभा और फिल्मों के प्रति अपनी दीवानगी के चलते अब वह अपनी पहली फिल्म ‘‘प्रेमातुर’’ के साथ बौलीवुड में छा जाने के लिए तैयार हैं. हिंदी फिल्म ‘‘प्रेमातुर’’ में दर्शकों को शाहरुख खान की कई फिल्मों के आयकॉनिक दृश्यों की झलक भी नजर आएगी. लेकिन यह एक ऐसी फिल्म हैं, जिसमें अपने प्यार को पाने के दिवानगी नेक्सट लेबल पर देखने को मिलेगी. यह फिल्म सात मई को प्रदर्शित होने वाली है.

शाहरुख खान के बॉडी डबल प्रशांत वाल्दे पिछले 15 वर्षों से उनके साथ काम करते रहे हैं. प्रशांत वाल्दे ओम शांति ओम, डॉन, चेन्नई एक्सप्रेस, डियर जिंदगी, रईस, फैन जैसे कई फिल्मो के शाहरुख खान के बॉडी डबल रहे हैं. शाहरुख की तरह प्रशांत सिर्फ दिखते ही नहीं बल्कि अभिनय और फिल्म मेकिंग के लिए बहुत एक्साइटेड भी रहते हैं. इसलिए प्रशांत वाल्दे ने जब फिल्म अपनी पहली फिल्म परदे पर बतौर हीरो बनायी,तो उसे किंग खान को डेडिकेट किया हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...