Shah Rukh Khan Birthday: बौलीवुड स्टार शाहरुख खान हर साल अपने जन्मदिन पर अपने मन्नत बंगले की छत पर आधी रात आकर हवा में हाथ हिलाकर, अपनी सिग्नेचर वाला लुक देते हुए अपने फैंस का अभिवादन किया करते थे. लेकिन यह पहला मौका है, जब शाहरुख खान ऐसा नही कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि वह अपनी 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘किंग’ को लेकर व्यस्त हैं. लेकिन अपने जन्मदिन के इस खास अवसर पर अपने प्रशंसकों के लिए उन्होेने अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ का एक गाना ‘तू मिल जाए’ रिलीज़ किया है, जिसमें रोमांस, एक्शन और उनका श्दहशतश् वाला अंदाज़ देखने को मिलता है.
इस गाने में दीपिका पादुकोण नज़र आ रही हैं, और यह अरिजीत सिंह तथा एड शीरन के बीच एक शानदार ग्लोबल कोलैबोरेशन है. इस गाने के माध्यम से शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर पूरी दुनिया को दिखाया कि एक ‘किंग’ की तरह प्यार कैसे किया जाता है.
‘किंग’ की दुनिया की एक रोमांचक झलक दिखाते हुए, यह म्यूज़िक वीडियो शाहरुख खान के इस डायलॉग से शुरू होता है-‘मैं कातिल नहीं, आशिक हूँ, और निशाना मेरी माशूका है; और वो आशिक ही क्या जो दिल चीर न दे.’इस संवाद के बाद गाना शुरू होता है.
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में शाहरुख खान फिल्म ‘किंग’ का निर्माण खासतौर पर अपनी बेटी सुहाना खान को बतौर अभिनेत्री बौलीवुड में स्थापित करने के लिए बना रहे हैं. जिसमें वह स्वयं भी अभिनय कर रहे हैं. कई अन्य कलाकार भी हैं. Shah Rukh Khan Birthday
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन




