Romantic Film: निर्देशक विवेक सोनी की यह फिल्म एक मैच्योर लव स्टोरी बनने की कोशिश थी जिस में अर्ली एज में प्रैग्नैंसी, कैरियर, जिम्मेदारियां, टूटते रिश्ते, मैंटल प्रैशर सब है. समस्या सिर्फ इतनी है कि फिल्म इन सब मुद्दों को समझने से ज्यादा इन्हें इंस्टाग्राम रील की तरह सजाने में लगी हुई है.
फिल्म की कहानी आरव (लक्ष्य) और चांदनी (अनन्या पांडे) की है. दोनों हैदराबाद के इंजीनियरिंग कालेज में मिलते हैं. चांदनी कालेज की टौपर है, वह क्लासिकल डांस भी करती है और स्पोर्ट्स में भी आगे है. वहीं आरव भी पढ़ाई में टौपर है. वह शर्मीला है मगर कबीर सिंह की तरह दिन में एक पैकेट सिगरेट फूंक जाता है, टैंशन में रहता है तो रिजर्व में रखी 3 और फूंक डालता है.
आरव चांदनी को इंप्रैस करने के लिए उस के साथ कपड़ों की ट्यूनिंग करना शुरू करता है. चांदनी को उस का ऐसे प्यार का इजहार करना पसंद आता है. दोनों में प्यार हो जाता है.
एक दिन पता चलता है कि चांदनी प्रैग्नैंट हो गई है. उम्र छोटी है तो दोनों बच्चा अबौर्ट कराने का फैसला करते हैं, मगर एकाएक अस्पताल में चांदनी की ममता जाग जाती है और वह अबौर्शन के लिए मना कर देती है. दोनों फैसला कर लेते हैं कि वे पढ़ाई के साथ बच्चा भी पाल लेंगे.
वे फैमिली को अपनी सिचुएशन बताते हैं मगर परिवार वाले दोनों को सपोर्ट नहीं करते. यहीं से असल जिंदगी की समस्याएं शुरू हो जाती हैं. अब उन के पास अपनी पढ़ाई, बच्ची की जिम्मेदारी, खर्चा चलाने और फिर कैरियर में आगे बढ़ने के चैलेंजेस खड़े हो जाते हैं.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
- देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
- 7000 से ज्यादा कहानियां
- समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
- 24 प्रिंट मैगजीन





