पिछले कुछ माह से अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पचीस वर्षीय अंतरराष्ट्रीय पौप गायक व अभिनेता निक जोनास जिस तरह एक साथ घूम रहे थे, उससे बौलीवुड के गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म रहा है कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ शादी कर सकती हैं. मगर इस बात की पुष्टि प्रियंका चोपड़ा या उनकी मां मधु चोपड़ा भी नहीं कर रहीं थी. मगर अब पूरे नाटकीय अंदाज में इस बात की पुष्टि हो गयी है.

इस बात की पुष्टि हुई है फिल्म ‘‘भारत’’ के निर्देशक अली अब्बास जफर के ट्वीट से. अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके सूचना दी है कि प्रियंका चोपड़ा ने उनकी सलमान खान के साथ वाली फिल्म ‘‘भारत’’ छोड़ दी है. इसी के साथ उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को शुभकामनाएं देते हुए इशारे में यह भी बता दिया कि फिल्म छोड़ने की वजह प्रियंका का निक से शादी करना है.

सूत्रों की माने तो दो दिन बाद प्रियंका चोपड़ा को फिल्म ‘‘भारत’’की सलमान खान के साथ शूटिंग करनी थी. इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पारिश्रमिक राशि के रूप में काफी बड़ी रकम ली है. मगर अचानक गुरूवार, 26 जुलाई को उन्होंने फिल्म छोड़ने की सूचना सलमान खान को दी है. इससे सलमान खान काफी नाराज हैं. मगर फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने जरुर शिष्टाचार  का पालन करते हुए अपने ट्वीट में प्रियंका को शादी के लिए फिल्म ‘भारत’की तरफ से शुभकामनाएं दी हैं.

पर देखना है कि कब प्रियंका चोपड़ा खुद अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ती हैं?

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...