बौलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म 'इ जर्नी औफ कर्मा' को लेकर व्यस्त हैं. ले‍किन हाल ही में अपनी बेटी श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर दिये गये एक बयान को लेकर वे सुर्खियों में आ गये हैं. शक्ति कपूर का कहना है कि उनकी बेटी और अदाकारा श्रद्धा कपूर उसी से शादी करेंगी जो उन्हें पसंद होगा.

बता दें कि शक्ति कपूर ने फिल्‍म 'इ जर्नी औफ कर्मा' के पोस्‍टर और टीजर लौन्‍च के दौरान मीडिया से यह बात कही. मीडिया द्वारा श्रद्धा की शादी के बारे में पूछने पर शक्ति ने कहा, 'हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी की शादी अच्छे से, धूमधाम से और सम्मानित परिवार में हो. मेरी दुआ है कि मेरी बेटी श्रद्धा अपने निजी और व्यावसायिक जीवन दोनों में आगे बढ़ें. बतौर पिता मैं सोचता हूं कि आपको अपने बच्चों को कुछ आजादी देनी चाहिए क्योंकि वह समय चला गया जब अभिभावक अपने बच्चों की शादी अपने मन से करते थे.'

उन्होंने कहा, 'यह दौर अब पहले से काफी अलग है. इस बदलते दौर के साथ हमें चलना चाहिए और हमें अब उनके जीवनसाथी सहित हर मामले में उनकी पसंद पूछनी चाहिए. मैं अपनी बेटी से उसकी पसंद हमेशा पूछता हूं, फिलहाल वह अपने करियर में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं, लेकिन वह अपनी वैवाहिक योजनाओं के बारे में जब भी बताएंगी कि वह अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करेंगी तो हमें इससे कोई आपत्ति नहीं होगी.'

शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी सफर के बारे में कहा, 'मेरा फिल्मी सफर वाकई बहुत अच्छा रहा और मेरे बच्चे भी अपनी जिंदगी में अच्छा कर रहे हैं. यह सब भगवान की कृपा और दर्शकों का आशीर्वाद है.'

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...