Mardaani 3 (2026) - Movie Review :

बौलीवुड में अब मर्दानियों का बोलबाला है. मर्दानी बनी अभिनेत्रियां कभी झांसी की रानी बन कर आक्रांताओं का मुकाबला करती नजर आईं तो कभी बलात्कार की शिकार युवती का अभिनय किया. ‘गुलाम’ फिल्म में रानी मुखर्जी ने आमिर खान के साथ ऐक्शन दृश्य दिए. उस की ‘हैलो ब्रदर’ ऐक्शनथ्रिलर फिल्म थी. ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नौर्वे’ फिल्म ने उसे नैशनल अवार्ड भी दिलवाया.

रानी मुखर्जी ने सिर्फ मर्दानियों वाले रोल ही नहीं किए. किसी फिल्म में उस ने मैडिकल छात्रा का अभिनय किया तो ‘बंटी और बबली’ में एक महिला चोर का अभिनय किया. ‘ब्लैक’ में अंधी, बहरी और गूंगी महिला का अभिनय कर उस ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इन के अलावा रानी मुखर्जी ने अनगिनत यादगार फिल्में कीं.

रानी मुखर्जी ने 2014 ‘मर्दानी’ सीरीज की पहली फिल्म की. यशराज के बैनर तले बनी यह फिल्म यशराज चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने बनाई थी. 2019 में ‘मर्दानी-2’ में रानी मुखर्जी ने एक 21 वर्षीय बलात्कारी और हत्यारे की कहानी वाली फिल्म की.

‘मर्दानी-3’ ‘मर्दानी’ सीरीज की तीसरी फिल्म और पिछली फिल्मों की सीक्वल है. इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने फिर से शिवाजी राय के रूप में अपनी धाक जमाई है. फिल्म बाल अपहरण और भिखारी माफिया के पीछे की घिनौनी कहानी को दर्शाती है.

पहली ‘मर्दानी’ फिल्म में रानी मुखर्जी ने गर्ल चाइल्ड ट्रैफिकिंग का सफाया किया था. ‘मर्दानी-2’ में एक खूंखार रेपिस्ट का खात्मा किया था. अब की बार ‘मर्दानी-3’ में वह फुल ऐक्शन में नजर आई है.

कहानी यहां भी गर्ल ट्रैफिकिंग की ही है. कहानी एक वीवीआईपी की मासूम बच्ची के किडनैपिंग से शुरू होती है. उस के साथ एक वरिष्ठ सरकारी अफसर की बेटी भी उठा ली जाती है. एसएसपी शिवानी शिवाजी राय (रानी मुखर्जी) केस की तहकीकात करती है तो पता चलता है इस में बच्चियों की खरीदफरोख्त करने वाली भिखारी गैंग की मुखिया अम्मा (मल्लिका प्रसाद) का हाथ है. किडनैपिंग की ये कड़ियां कहां तक जुड़ी हैं, शिवानी इस की तह तक जाती है और अम्मा और उस के सभी साथियों को धर दबोचती है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD120
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...