Noida techie death : नोएडा सेक्टर-150 में हुए दर्दनाक हादसे ने सिर्फ एक युवा सौफ्टवेयर इंजीनियर की जान नहीं ली, बल्कि एक पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी. इस हादसे के बाद से हर गुजरते दिन के साथ सवाल गहराते गए कि लापरवाही किस की थी, जिम्मेदारी कौन लेगा और क्या दोषियों पर सच में कार्रवाई होगी?

नोएडा के सेक्टर-150 में 27 वर्षीय सौफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत कोई “दुर्घटना” भर नहीं है; यह उस शासकीय उदासीनता, प्रशासनिक लापरवाही और जवाबदेही के सन्नाटे का परिणाम है, जो वर्षों से शहर की सड़कों पर पसरा हुआ है. चमकते बिल्डर ब्रोशर, स्मार्टसिटी के दावे और हाई एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के नारों के बीच एक युवा इंजीनियर की जान चली गई और हमेशा की तरह सवाल हवा में तैरते रह गए. यह हादसा बताता है कि दिल्ली एनसीआर में तेजी से फैलती शहरीकरण की कहानी में सुरक्षा, निगरानी और मानवीय संवेदनशीलता को कितनी बेरहमी से हाशिए पर धकेल दिया गया है.

Noida techie death
घटनास्थल की फोटो, मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी

सेक्टर-150 में युवराज की जान सिर्फ एक गड्ढे ने नहीं ली, बल्कि उन जिम्मेदारियों ने ली है जो दशकों से फाइलों में दफन हैं. कितने दुःख की बात है कि जब शहर का एक होनहार इंजीनियर एक गैरजिम्मेदार बिल्डर द्वारा खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूब रहा था, तब नोएडा पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद थी, मगर युवराज को बचाने के लिए पानी में कोई नहीं उतरा. उन के पास बहाने कई थे- पानी बहुत ठंडा है, हम में से किसी को तैरना नहीं आता, अंधेरा और कोहरा घना है, पानी के नीचे खड़ी सरियां हैं, कोई पानी में उतरा तो सरिया गड़ने का डर है, आदिआदि.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...