सलमान खान की सुल्तान को लेकर धीरे धीरे माहौल बन रहा है लेकिन अब सलमान खान खुद सुल्तान के लिए माहौल बनाने लगे हैं. उनकी फिल्म और रियो ओलंपिक्स 2016 को लेकर भले ही जितना विवाद हो रहा हो, लेकिन सलमान खान सुल्तान को लेकर अलग सुर ताल छेड़ चुके हैं. अब उन्होंने हाल ही में कहा कि सुल्तान का ब्लॉकबस्टर होना तय है, कोई रोक ही नहीं सकता. क्योंकि सुल्तान एक स्पोर्ट्स फिल्म नहीं बल्कि एक रोमांटिक फिल्म है. और बॉलीवुड में रोमांस का हिट होना तय है. इसलिए वो जानते हैं कि सुल्तान भी सुपरहिट होगी.

गौरतलब है कि सुल्तान में सलमान खान एक हरियाणवी पहलवान बने हैं और फिल्म में उनका साथ दे रही हैं अनुष्का शर्मा. सबको लग रहा है कि सुल्तान सलमान खान और उनके अखाड़े की कहानी है लेकिन सलमान ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि सुल्तान दरअसल उनकी और अनुष्का की लव स्टोरी है.

इधर सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' के रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. जैसा कि कहा जा रहा था, फिल्म ईद के मौके पर ही रिलीज होगी. लेकिन बता दें, फिल्म शुक्रवार यानि की 8 जुलाई को नहीं, बल्कि 6 जुलाई (बुधवार) को ही रिलीज कर दी जाएगी. कोई शक नहीं कि ईद पर मौके पर 5 दिनों का पूरा वीकेंड फिल्म को धमाकेदार ओपनिंग देगा. एक तो ईद रिलीज.. ऊपर से 5 दिनों का स्लॉट.. लगता है निर्माता सलमान खान को एक और 300 करोड़ की फिल्म देने वाले हैं.

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुल्तान' का टीजर भी रिलीज हो चुका है और सुपरहिट भी. फिल्म में सलमान खान, अनुष्का शर्मा और रणदीप हुडा मुख्य किरदारों में हैं. सुल्तान यशराज बैनर के तले रिलीज हो रही है. लिहाजा, फिल्म को वर्ल्डवाइड शानदार रिलीज मिलेगी. बता दें, फिल्म को उत्तरप्रदेश में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...