बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि निर्देशक अनुराग कश्यप फिल्म ‘रमन राघव 2.0' से जबरदस्त धमाल करेंगे. अनुराग की पिछली फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट' बडे़ पर्दे पर कोई कमाल नहीं कर पाई थी. ‘रमन राघव 2.0' साइको रमन के नाम से भी पहचानी जाती है.

यह एक मनोरोगी सीरियल किलर की कहानी है जिसने 1960 दशक के मध्य में मुंबई की सडकों को आतंकित कर दिया था. ‘बजरंगी-भाईजान' के अभिनेता फिल्म में कुख्यात सीरियल किलर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. अभिनेता का कहना है कि यह फिल्म अनुराग की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक होगी.

नवाजुद्दीन ने कहा, ‘ अनुराग रमन राघव से एक जबरदस्त वापसी करेंगे. मुझे इस बात का यकीन है. मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह अनुराग की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक होगी. इस पर उन्होंने काफी मेहनत भी की है.'

नवाजुद्दीन फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे' और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर' के दोनों भागों में भी अनुराग के साथ काम कर चुके हैं. ‘रमन राघव 2.0' को कान फिल्म उत्सव में भी प्रदर्शित किया जाएगा. यह नवाजुद्दीन की आठवीं फिल्म है जिसे उत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा. ‘रमन राघव 2.0' भारत में 24 जून को रिलीज होगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...