बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 2015 में 'तेवर' के बाद से ही बड़े पर्दे पर एक्टिंग करती हुई नजर नहीं आई हैं. लेकिन 2016 में उनकी फिल्मों की लाइन लगेगी. इसके अलावा वो एक फिल्म में पाकिस्तानी पत्रकार के किरदार में भी नजर आ सकती हैं.

सोनाक्षी इन दिनों 'अकीरा' और 'फोर्स-2' जैसी फिल्मों में काम कर रही हैं, जिनमें वह फैन्स को अपने दमदार एक्शन अवतार से चौंकाने को तैयार हैं. सोनाक्षी काफी समय से अपूर्व लखिया की फिल्म 'हसीना' में दाउद इब्राहिम की बहन का किरदार निभाने को लेकर भी चर्चाओं में हैं और अब वह एक और पाकिस्तान से जुड़ा किरदार निभाने को लेकर चर्चा में है.

खबरे हैं कि सोनाक्षी, सबा इम्तियाज के पॉपुलर नॉवेल 'कराची, यू आर किलिंग मी!' पर बनने वाली फिल्म में काम करने को तैयार हैं. 'नूर' टाइटल से बनने जा रही इस फिल्म में सोनाक्षी कराची की एक पत्रकार का किरदार निभाने वाली हैं.

कहा जा रहा है कि यह फिल्म सुनहिल सिप्पी द्वारा निर्देशित किया जाएगा. यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म होगी, जिसे अगले साल रिलीज करने की तैयारी है. सबा इम्तियाज के नॉवेल 'कराची, यू आर किलिंग मी!' की कहानी एक महिला पत्रकार आयशा और उसके काम के संघर्ष के इद-गिर्द घूमती है.

 

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...