हर चीज के अपने फायदे व अपने नुकसान हैं. यह बात हर कोई जानता है. फिर भी लोग हर चीज का उपयोग सिर्फ उसका फायदा सोचकर ही करते हैं. इन दिनों हर फिल्म कलाकार ट्विटर, फेसबुक व इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया के माध्यमों का उपयोग करता हुआ अपने बारे में हर छोटी व बड़ी बात अपने प्रशंसक को बताते हुए खुश होता रहता है कि वह तो सीधे अपने प्रशंसक से बात कर रहा है. मगर वह भूल जाता है कि इसके कई नुकसान हैं.

सोशल मीडिया पर अपनी हर बात का जिक्र कर कलाकार अपने ‘स्टारडम’ पर खुद ही कुल्हाड़ी चलाता रहता है. इस बात को दक्षिण की सुपर स्टार व ‘सिंघम’, ‘स्पेशल 26’ और ‘दो लफ्जों की कहानी’ जैसी हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुकी अदाकारा काजल अग्रवाल अच्छी तरह से समझती हैं.

हाल ही काजल अग्रवाल से एक खास मुलाकात के दौरान जब हमने उनसे पूछा कि सोशल मीडिया से आप सीधे दर्शकों तक पहुंच जाती हैं. पर आपको नहीं लगता कि सोशल मीडिया कहीं न कहीं आपके स्टारडम को नुकसान पहुंचा रहा है?

तो काजल अग्रवाल ने कहा-‘‘आपने बिलकुल सही कहा. पर हर चीज के कुछ लाभ, कुछ नुकसान होते हैं. हर तकनीक के फायदे व नुकसान हैं. फिर भी आपने जो कहा वह बिलकुल सच है. हम जब सोशल मीडिया पर नहीं होते हैं, तो हमारे बारे में दर्शकों व हमारे प्रशंसकों के मन में उत्सुकता बढ़ती है. वह हमारे बारे में जानना चाहते हैं. जब हम आसानी से उपलब्ध नहीं होते हैं, तो वह हमारे करीब आने के बारे में सोचते हैं. इससे हमारा स्टारडम बनता है. पर सोशल मीडिया पर हमारी जिंदगी खुली किताब होती है. इससे हमारे प्रति दर्शकों व हमारे प्रशंसकों के मन में उत्सुकता होनी चाहिए, वह कम हो जाती है. इससे हमारे स्टारडम पर असर पड़ता है. इस तरह सोशल मीडिया हमें काफी नुकसान पहुंचाता है. पर सभी सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं, इसलिए हम भी जुड़े हुए हैं.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...