फिल्म ‘‘उड़ता पंजाब’’ के निर्माता अनुराग कश्यप अपनी फिल्म को ‘‘सेंट्ल बोर्ड आफ फिल्म सर्टीफिकेशन’’ से पारित कराने की लड़ाई को अभिव्यक्ति की आजादी की लड़ाई के रूप में लड़ने का दावा कर रहे हैं. अनुराग की कंपनी ‘‘फैंटम’’ ने ‘‘भारतीय सेंट्रल बोर्ड आफ फिल्म सर्टीफिकेशन’’ के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया हुआ है. मगर सूत्रों की माने तो अदालत में दोनों पक्षों की दलीलों के बहस के बीच कुछ नए खेल भी हो रहे हैं.

गुरूवार 9 जुन 2016 को शाम होते बालीवुड में कई तरह की अफवाहें गर्म रहीं. कई निर्माताओं व निर्देशकों के पास उनके वाट्सअप पर कई तरह के संदेश आते रहे. अफवाहों और सूत्रों के अनुसार अनुराग कश्यप जिस ढंग से ‘उड़ता पंजाब’ को लेकर हंगामा किए हुए हैं, उससे एकता कपूर और उनके पिता जीतेन्द्र  नाराज हैं. जिसके चलते अनुराग कश्यप ने इन दोनों के साथ बैठक की. सूत्र दावा करते है कि अनुराग कश्यप ने जीतेन्द्र व एकता कपूर को समझाया की वह यह सब फिल्म को चर्चा में लाने के मकसद से ही कर रहे हैं. वैसे वास्तव में अनुराग व जीतेंद्र के बीच क्या बातचीत हुई, इसका किसी के पास कोई सबूत नही है. पर बालीवुड सूत्र यही दावा कर रहे हैं.

बालीवुड में यह चर्चाएं भी गर्म हैं कि अनुराग कश्यप से मिलने के बाद जीतेंद्र व एकता कपूर ने ‘सेंट्रल बोर्ड आफ फिल्म सर्टीफिकेशन’ के चेयरमैन पहलाज निहलानी से निजी स्तर की मुलाकात की. इस मुलाकात की खबरें वाट्सअप पर चलती रहीं. मगर किसी ने भी इन मुलाकातों की पुष्टि नहीं की.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...