बौलीवुड में प्रचार पाने व खुद को सुर्खियों में बनाए रखने के अलावा अपनी प्रदर्शित होने वाली फिल्म को चर्चित करने के लिए सितारे क्या क्या नहीं करते हैं. यह कलाकार अपनी फिल्म के लिए बाक्स आफिस पर दर्शक जुटाने के लिए फिल्म को सुर्खियों में लाने के लिए अपनी प्रचार टीम के साथ मिलकर कई तरह की हरकतें करते हैं. कई तरह की बयानबाजी करते हैं. पर कई बार इन कलाकारों के लिए ही प्रचार का यह हथकंडा भारी पड़ जाता है. ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ हुआ है.

पर इस बार सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘‘सुल्तान’’ को प्रचारित करने के लिए शनिवार, 18 जून को लगभग पचास पत्रकारों के साथ ग्रुप इंटरव्यू में ऐसा बयान दे डाला कि उनके अपने प्रशंसक ही नाराज हो गए हैं. फिल्म ‘‘सुल्तान’’ में सलमान खान ने कुश्तीबाज का किरदार निभाया है.

एक वेबसाइट पर महिला पत्रकार द्वारा सलमान खान के छापे गए इंटरव्यू के अनुसार इस ग्रुप इंटरव्यू के दौरान पत्रकारों से फिल्म ‘‘सुल्तान’’ के लिए कुश्ती के दृश्यों के फिल्मांकन का जिक्र करते हुए सलमान खान ने कहा-‘‘फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के दौरान छह घंटे जो मेहनत होती थी, वह मेरे लिए बहुत मुश्किल था. क्योंकि मुझे एक 120 किलो वजन के पहलवान को दस अलग अलग एंगल से उठाना पड़ता था. कई बार उन्हे जमीन पर पटखनी देनी होती थी. सब कुछ वास्तविक नजर आए, इसलिए रिंग के अंदर मुझे ऐसा कई बार करना पड़ता था. शॉट देने के बाद जब मैं रिंग के बाहर निकलता था, तो मुझे रेप की शिकार महिला की तरह महसूस होता था, क्योंकि मैं सीधा नहीं चल पाता था. इतना ही नहीं शूटिंग के बाद ट्रेनिंग सेशन के लिए भी जाना पड़ता था.’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...