‘‘ऐक्शन जैक्सन’’ और ‘‘दृश्यम’’ की असफलता के बाद अजय देवगन अपने करियर को लेकर कुछ ज्यादा ही सचेत हो गए हैं और अब वह काफी सोचसमझकर कदम आगे बढ़ा रहे हैं. अब वह अपनी अतीत की गलतियों को दोहराने से भी बचना चाहते हैं. पिछले तीन वर्षों से मिलन लूथरिया निर्देशित फिल्म ‘‘बादशाहो’’ चर्चा में है, जिसमें अजय देवगन की मुख्य भूमिका है. मगर अभी तक इस फिल्म की शूटिंग ही शुरू नहीं हो पायी है. पिछले तीन वर्षों से इस फिल्म की हीरोईन कौन होगी,इसी बात की चर्चाएं होती रही हैं.

सूत्रों की माने तो ‘‘बादशाहो’’ की शूटिंग शुरू न हो पाने की वजह फिल्म की हीरोईन तय होना नहीं है, बल्कि अजय देवगन को मिलन लूथरिया ने जो कहानी सुनायी, वह पसंद न आना वजह है. अजय देवगन की इच्छानुसार मिलन इस कहानी में कई बार फेरबदल कर चुके हैं. सूत्र बताते हैं कि अभी भी इस कहानी में नए बदलाव किए गए हैं. ‘बादशाहो’ की कहानी का पंगा फंसने पर इसकी शूटिंग की कोई तारीख तय नहीं हो पायी, जिसके चलते अजय देवगन ने फिल्म ‘‘शिवाय’’ शुरू कर दी.

बौलीवुड में पिछले कुछ समय से चर्चाएं गर्म है कि 26 जनवरी 2017 को अजय देवगन की फिल्म ‘‘बादशाहो’, हृतिक रोषन की फिल्म ‘‘काबिल’’ और शाहरूख खान की फिल्म ‘‘रईस’’ एक साथ टकराने वाली हैं. मगर ‘सरिता’ पत्रिका ने पहले ही बताया है कि ‘रईस’ के रिलीज की तारीख पूरी तरह से तय नहीं है. उधर सूत्र बताते हैं कि इस बार अजय देवगन किसी भी सूरत में शाहरुख खान की फिल्म के साथ टकराने के मूड़ में नहीं है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...