बौलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक काफी लम्बे समय से उन्हें पीठ दर्द की शिकायत है. जो अब काफी बढ़ गई है और जिसके चलते वह बेहद परेशान हैं. बता दें कि कुछ समय पहले वह इलाज कराकर वापस काम पर लौट आए थे, लेकिन यह दर्द एक बार फिर से शुरू हो गया है. जिसके कारण वह अब अपनी फिल्मों से जुड़े काम भी नहीं कर पा रहे हैं.

खबरों के मुताबिक मिथुन चक्रवर्ती अपने पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए दिल्ली में अपना इलाज करवा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने लौस एंजेलिस में भी इलाज करवाया था. जानकारी के लिए बता दें कि अपनी खराब तबियत के चलते ही उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था. साथ ही वह पिछले एक साल से अपने प्रोजेक्ट्स पर ध्यान भी नहीं दे पा रहे हैं.

आपको बता दें कि फिल्मों में शानदार अभिनय के कारण तीन बार नेशनल अवौर्ड जीत चुके मिथुन चक्रवर्ती ने साल 2009 में फिल्म ‘लक’ में काम किया था. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई थी. दरअसल, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने एक स्टंट किया था जिसमें उन्हें चौपर से कूदना था, लेकिन खराब टाइमिंग की वजह से वह नीचे गिर गए थे. इस स्टंट को करते हुए उनकी पीठ में चोट लग गई थी. अब इस सालों पुराने लगे चोट की वजह से उनको काफी दर्द भी सहना पड़ रहा है.

VIDEO : हैलोवीन नेल आर्ट

ऐसे ही वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर SUBSCRIBE करें गृहशोभा का YouTube चैनल.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...