बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा पिछले काफी वक्त से नित्या मेहरा के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'बार बार देखो' की तैयारियों में व्यस्त हैं. सिद्धार्थ ने काफी कम समय में हिन्दी सिनेमाजगत में अपनी एक खास पहचना बना ली है. लेकिन हाल ही में सिद्धार्थ ने बताया है कि अगर वह अभिनेता न होते तो क्या होते.

रोमांच पसंद करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि अगर वह अभिनेता नहीं होते तो रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षक बनना पसंद करते, क्योंकि इसमें बेहद 'रोमांच और डर' है. सिद्धार्थ ने हाल ही में अपने प्रशंसकों के साथ एक लाइव फेसबुक चैट की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर वह बॉलीवुड में सफल नहीं होते तो राफ्टिंग प्रशिक्षक बनना पसंद करते.

सिद्धार्थ ने कहा, ‘मैं रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षक बनना चाहता हूं. इसमें बेहद रोमांच, उत्साह, साहस और डर है.’ उन्होंने अपने प्रशंसकों को अपने पसंदीदा निर्देशकों के बारे में भी बताया, जिनके साथ वह काम करना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं इम्तियाज अली, राजकुमार हिरानी और जोया अख्तर के साथ काम करना चाहता हूं.’

आगामी फिल्म 'बार-बार देखो' में सिद्धार्थ के साथ कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म में ये दोनों पहली बार साथ में रोमांस करते हुए नजर आएंगे. फिल्म में इन दोनों ने अपने लुक के साथ भी काफी बदलाव किया है. इसके अलावा सिद्धार्थ ने अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज के साथ अपनी अगली एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...