वक्त वक्त की बात है. एक वक्त वह था, जब बौलीवुड में अजय देवगन और राज कुमार संतोषी जोड़ी की चर्चा हुआ करती थी. 2001 से 2008 के बीच अजय देवगन ने राज कुमार संतोषी के निर्देशन में ‘लज्जा’, ‘द लीजेंड आफ भगत सिंह’, ‘खाकी’, ‘हल्ला बोल’ जैसी फिल्में की. मगर 2008 के बाद अजय देवगन और राज कुमार संतोषी ने एक साथ कोई फिल्म नहीं की. बौलीवुड के बिचौलियों की माने तो ‘‘हल्ला बोल’’ के बाद अजय देवगन और राज कुमार संतोषी के बीच दूरियां बढ़ गयी. राज कुमार संतोषी ने उसके बाद दो फिल्में दूसरे कलाकारों संग बनायी, पर यह दोनो फिल्में बाक्स आफिस पर बुरी तरह से असफल रही.

इस वर्ष राज कुमार संतोषी ने रणदीप हुड्डा को लेकर फिल्म ‘‘बैटल आफ सारागढ़ी’’ के अलावा सलमान खान के साथ एक फिल्म की योजना पर काम शुरू किया. मगर एक सप्ताह पहले ही सलमान खान ने राज कुमार संतोषी की फिल्म करने से इंकार कर दिया. तो दूसरी तरफ अजय देवगन ने भी राज कुमार संतोषी के खिलाफ खुद भी ‘‘बैटल आफ सरागढ़ी’’ पर ही फिल्म ‘‘संस आफ सरदार’’ बनाने की घोषणा कर दी. बौलीवुड में चर्चाएं गर्म है कि अजय देवगन को जैसे ही राज कुमार संतोषी की फिल्म ‘बैटल आफ सारागढ़ी’ की भनक लगी, उन्होने जान बूझकर व आनन फानन में ‘‘संस आफ सरदार’’ बनाने की घोषणा की है.

वैसे अभी तक अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म के लिए कलाकारों के नाम तय नही किए हैं. इस तरह वह राज कुमार संतोषी को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. जबकि सभी को पता है कि अजय देवगन फिलहाल अपने निर्देशन में बन रही फिल्म ‘‘शिवाय’’ में व्यस्त हैं. उधर ‘‘बादशाहो’’ भी अजय देवगन के कारण अटकी हुई है. उधर अजय देवगन के इस कृत्य पर राज कुमार संतोषी कुछ भी कहने को तैयार नही हैं. वैसे कुछ लोगों की राय में अजय देवगन व रणदीप हुड्डा के बीच कभी कुछ अच्छा नहीं रहा. इसके अलावा सलमान खान के साथ रणदीप हुड्डा की जो नजदीकियां है, वह भी अजय देवगन को नापसंद है. इसी के चलते यह सारा खेल शुरू हुआ. पर अंदरूनी सच किसी को नही पता.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...