रणवीर सिंह और वाणी कपूर इन दिनों पेरिस में अपनी आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग कर रहे हैं. इनकी फिल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें वाणी, रणवीर को गोद में बैठी उन्हें स्मूच करती नजर आ रही हैं. वाणी ने इस पोस्टर को ट्विटर पर शेयर किया है. ट्विटर अकाउंट पर पोस्टर रीलीज करते हुए बतौर कैप्शन लिखा गया है- बी केयरफ्री इन पेरिस. बता दें कि पहले पोस्टर में भी वे स्मूच करते दिखे थे.

यह पहला मौका है जब वाणी और रणवीर की जोड़ी एक साथ फिल्म में रोमांस करती नजर आएगी. खबरे हैं कि इस फिल्म ने दोनों के बीच करीब 23 किस सीन्स देखने को मिलेंगे. इसके अलावा कई लव मेकिंग सीन्स भी फिल्म में देखे जाएंगे, जैसा कि फिल्म के पोस्टर में देखने को मिल रहा है.

पेरिस की पृष्ठभूमि पर आधारित इस लव स्टोरी से आदित्य आठ साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं. उनकी निर्देशित आखिरी फिल्म शाहरूख खान के अभिनय वाली 'रब ने बना दी जोड़ी' थी. आदित्य इससे पहले तीन फिल्में बतौर निर्देशक बना चुके हैं. आदित्य की पहली फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' थी. वहीं उनके निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म 'मोहब्बते' थी और तीसरी फिल्म जो उन्होंने बनाई वो 'रब ने बना दी जोड़ी' थी. तीनों फिल्मे सुपरहिट रही है. आदित्य ने तीनों फिल्में शाहरुख खान के साथ बनाई हैं ऐसे में पहली बार वो बिना शाहरुख के फिल्म बना रहे हैं.

वाणी कपूर और रणवीर सिंह दोनों ने अपनी पहली फिल्म यशराज फिल्म्स के लिए ही की थी. लेकिन वाणी, रणवीर और आदित्य पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...