सबसे पहले ‘‘सरिता’’ पत्रिका ने 16 अक्टूबर को सूचना दी थी कि ‘‘यशराज फिल्मस’’ ने अपनी नई फिल्म से पाकिस्तानी कलाकार अली  जफर के भाई दान्याल जफर को हटाकर रणबीर कपूर के कजिन आदार जैन को हीरो के रूप में चुना है. लगभग दो माह बाद ‘‘यशराज फिल्मस’’ ने इस खबर की पुष्टि कर दी है. इतना ही नही लेखक निर्देशक हबीब फैजल की इस फिल्म में आदार जैन के साथ हीरोइन होंगी दिल्ली की लड़की अन्या सिंह, जिन्हे कई आडीशन के बाद चुना गया है.

‘‘यशराज फिल्मस’’ की कास्टिंग निर्देशक शानू मेहरा कहती हैं-‘‘हमने हबीब फैजल की पटकथा को ध्यान में रखते हुए अभिनेत्री की तलाश शुरू की थी. फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि किसी नए चेहरे को इस फिल्म में मौका दिया जाए. तो हमने दिल्ली व चंडीगढ़ जाकर सौ से अधिक लड़कियों के आडीशन लिए, पर बात बन नही रही थी. अंततः हमने अन्या सिंह को चुना. अन्या सिंह से हमारी पहली मुलाकात दो वर्ष पहले दिल्ली में एक काफी शॉप में हुई थी. फिर एक साल पहले हमारी दूसरी मुलाकात भी दिल्ली के एक काफी शॉप में ही हुई. मुझे उससे बात करने में आनंद आया था. तो फिर मैने उससे बात की और आडीशन के कई राउंड के बाद उसे चुना गया.’’

आदार जैन इन दिनों बहुत खुश हैं. सूत्रों की माने तो ‘‘यशराज फिल्मस’’ भी आदार जैन को लक्की मान रहा है. वास्तव में कुछ समय पहले तक बौलीवुड में चर्चाएं हो रही थी कि हबीब फैजल की यह कहानी और ‘एक्सेल इंटरटेनमेंट’ द्वारा बनायी जाने वाली लेखक निर्देशक निखिल अडवाणी की फिल्म ‘‘लखनउ सेंट्रल’’ की कहानी एक ही है. शायद ऐसा ही था, इसीलिए हबीब फैजल की इस फिल्म को लेकर ‘यशराज फिल्मस’ बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा था. सूत्रों का दावा है कि जैसे ही ‘यशराज फिल्मस’ ने अपनी फिल्म के साथ आदार जैन को जोड़ा, वैसे ही खबर आयी कि फिल्म ‘‘लखनउ सेंट्रल’’ हमेशा के लिए डिब्बे में बंद कर दी गयी. उसके बाद ‘यशराज फिल्मस’ में हरकतें तेज हुई.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...