हर माता पिता की चाहत होती है कि वह अपने बेटे व बेटी को उनके पैरों पर खड़ा कर दें. इसके लिए वह अपनी तरफ से सारे प्रयास करते हैं. मगर ऐसा करते समय वह अपने बेटे या बेटी की वास्तविक प्रतिभा का आकलन नहीं कर पाते, इसलिए वह बेटे या बेटी की असफलता के साथ ही खुद भी असफल होते रहते हैं. ऐसा अक्सर तब ज्यादा होता है, जब माता पिता अपने ही क्षेत्र में अपने बेटे या बेटी को भी कार्यरत करने का प्रयास करते हैं. यह एक कटु सत्य है. पर माता पिता अपने प्रयास जारी रखते हैं. तभी तो बेटे गिरीश कुमार के असफल होने के बावजूद अब रमेश तौरानी अपनी बेटी रवीना को अभिनेत्री बनाने जा रहे हैं.

मशहूर संगीत और फिल्म निर्माण कंपनी ‘‘टिप्स’’ के मालिक रमेश तौरानी कई कलाकारों को बौलीवुड में उतार चुके हैं. रमेश तौरानी ने ही फिल्म ‘‘इश्क विश्क’’ से शाहिद कपूर और अमृता राव को बौलीवुड में अभिनय के क्षेत्र में उतरने का अवसर दिया था. ‘टिप्स’ कंपनी कई सफल फिल्मों का निर्माण कर चुकी है. अपनी कंपनी की फिल्मों व संगीत अलबमों की सफलता से उत्साहित होकर रमेश तौरानी ने 2013 में रमेश तौरानी ने अपने बेटे गिरीश कुमार को लेकर फिल्म ‘‘रमैया वास्तवैया’’ बनायी थी. लेकिन फिल्म को आपेक्षित सफलता नहीं मिली थी. उसके बाद गिरीश कुमार को किसी अन्य निर्माता ने अपनी फिल्म में काम करने का अवसर नहीं दिया.

तब एक बार फिर रमेश तौरानी ने अपने बेटे गिरीश कुमार का करियर संवारने के लिए फिल्म ‘‘लवशुदा’’ का निर्माण किया, लेकिन 19 फरवरी 2016 को प्रदर्शित फिल्म ‘‘लवशुदा’’ की बाक्स आफिस पर बड़ी दुर्गति हुई. बीस करोड़ के बजट की फिल्म ‘‘लवशुदा’’ बाक्स आफिस पर महज तीन करोड़ ही कमा सकी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...