फिल्म ‘‘पी के’’ में आमिर खान के साथ सुशांत सिंह राजपूत ने एक छोटा सा किरदार निभाया था, जिसकी कहानी में काफी अहमियत थी. पर अब जो हालात नजर आ रहे हैं, उससे लगता है कि बहुत जल्द सुशांत सिंह राजपूत और आमिर खान एक साथ सिनेमा घरों में एक दूसरे से एक जैसे किरदार की वजह से टकराने वाले हैं. इसकी वजह यह है कि यह दोनों ही कलाकार अलग अलग फिल्मों में अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभा रहे हैं.

फिल्म निर्देशक संजय पूरण सिंह चौहान की बहुमहत्वाकांक्षी   फिल्म ‘‘चंदामामा’’ में सुशांत सिंह राजपूत एक अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभा रहे हैं. इस बड़े बजट की फिल्म को संजय पूरण सिंह चौहान अमेरिका के नासा में जाकर फिल्माने वाले हैं, जिसमें कई विदेशी कलाकार व तकनीशियन भी होंगे. सूत्रों के अनुसार यह काफी यथार्थ परक होगी. संजय पूरण सिंह चौहान इससे पहले ‘‘लाहौर’’ जैसी फिल्म निर्देशित कर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार हासिल कर चुके हैं.

जबकि आमिर खान मशहूर अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की जीवनी पर बन रही फिल्म ‘‘सारे जहां से अच्छा’’ में अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का किरदार निभाने वाले हैं. सूत्रों की माने तो सुशांत सिंह राजपूत और आमिर खान की यह दोनों फिल्में एक साथ दिसंबर 2018 में रिलीज हो सकती हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...