‘‘स्टार प्लस’’ पर प्रसारित हो रहे सीरियल ‘‘यह कैसी है मोहब्बतें’’ में रमन भल्ला का किरदार निभा रहे अभिनेता करण पटेल को टीवी इंडस्ट्री का सर्वाधिक गुस्सैल इंसान माना जाता है. यह एक कटु सत्य है. जिस तरह सीरियल ‘‘यह कैसी है मोहब्ते’’ में रमन को बात बात में गुस्सा आता है, उसी तरह करण पटेल को निजी जिंदगी में गुस्सा आता है. कई बार तो करण पटेल को यही नहीं पता होता कि उनके गुस्से की वजह क्या है?

ऐसा कई बार हो चुका है. यदि एक वेबसाइट की खबर को सच माना जाए, तो सिर्फ करण पटेल ही नहीं बल्कि पूरी टीवी इंडस्ट्री पर कई तरह के सवाल खड़े हो चुके हैं? इस वेब साइट के अनुसार मुंबई में सपन्न ‘‘स्टार परिवार अवार्ड’’ में करण पटेल ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में एक चैनल में कार्यरत लड़के की जमकर पिटायी कर दी.

सूत्र बताते हैं कि करण पटेल उस लड़के की पिटाई करते रहे और लोग मूक दर्शक की तरह तमाशा देखते रहे. किसी ने भी करण पटेल को रोकने की कोशिश नहीं की. कुछ समय बाद करण पटेल का गुस्सा ठंडा हुआ. तो उस लड़के ने करण पटेल से पूछा कि उसकी गलती क्या थी? इस पर करण पटेल बगले झांकने लगे. उन्हे खुद ही पता नहीं था कि उन्होंने उस लड़के की पिटाइ क्यों की.

खैर, करण पटेल ने बाद में उस लड़के से माफी मांग ली. पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपने बेकाबू गुस्से की वजह से करण पटेल ने जो चोट उस लड़के को पहुंचाई, उसका क्या? इतना ही नहीं टीवी इंडस्ट्री से जुडे़ लोग कितने असंवेदनशील हो सकते हैं, इसका इस घटना से बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...