बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के परिवार वालों ने दोबारा टेस्ट करवाने के लिए अनुरोध किया था. जिसके बाद दोबारा कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं. कनिका कपूर के परिवार वालों को पहले टेस्ट में संशय था जिस वजह से उन्होंने यह टेस्ट दोबारा करवाया है.

बता दें उनका दूसरा टेस्ट संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस में करवाया गया. यहां पर कोविड-19 का शिकार होने की पुष्टि हो चुकी है. हालांकि अभी तक सिंगर के हालात सही है. डॉक्टर्स लगातार इनका जांच कर रहे हैं. वहीं इस खबर के आने के बाद कनिका कपूर कई तरह के विवादों में भी पड़ गई हैं.

ये भी पढ़ें-#coronavirus: कोरोना कर्फ्यू और बॉलीवुड

दूसरी तरह उत्तर प्रदेश पुलिस उन सभी लोगों की तलाश कर रही है जो पिछले दिनों कनिका कपूर के संपर्क में आएं थें. इनकी संख्या करीब 160 बताई जा रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लंदन से लौटने के बाद कनिका 3 बड़ी पार्टियों का हिस्सा बनी थीं.

 

View this post on Instagram

 

One of my Favs @studioverandah ? #kanikakapoor x #verandah

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

लोग कनिका पर आरोप लगा रहे है कि बढ़ते संक्रमण के बावजूद भी कनिका खुद को आइसोलेट नहीं रख पाई थीं. जिस वजह से लोगों को शक है कि यह वायरस औऱ भी लोगों में फैल चुका है.

ये भी पढ़ें-#Corona Lockdown: ‘हनुमान सिंह’ से लेकर ‘माया’ के ‘रूद्र’ तक, खाली समय में ऐसे टाइम बिता रहे हैं TV सितारे

बता दें की यह बड़ी पार्टी 5 स्टार होटल में रखी गई थी. जहां राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अपने बेटे के साथ मौजूद थीं. साथ ही और भी कई बड़ी हस्तियां उस पार्टी का हिस्सा बनी थी. जिनमें से कुछ लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...