हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कलाकार अपना कैरियर बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन जब वे कामयाबी की शिखर पर पहुंचते हैं तो कुछ इसे संभाल कर नहीं रख पाते और कामयाबी की चकाचौंध में खो जाते हैं. जानेअनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिन से उन का कैरियर पलक झपकते ही बरबाद हो जाता है, जिस का खमियाजा बहुत बड़ा होता है और उस से निकल पाना उन के लिए बहुत मुश्किल होता है.

कई तो उस से निकल जाते हैं जबकि कई गुमनामी की जिंदगी में जीने को बेबस हो जाते हैं. बौलीवुड के कुछ ऐक्टर्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी गलती की वजह से कैरियर को तबाह कर लिया. ये कोई आम नहीं, बल्कि नामचीन हैं और फिल्मों की वजह से काफी चर्चा में रहे हैं. उन्हें दर्शक अपना आइकन मानते रहे हैं. दर्शकों की वजह से वे ऐक्टर से स्टार और फिर सुपरस्टार बन जाते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर उन की गलत हरकत का उन के कैरियर व आम दर्शकों पर क्या प्रभाव पड़ा.

शक्ति कपूर

बौलीवुड के चहेते विलेन शक्ति कपूर की कौमेडी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. एक छोटी सी गलती ने उन की लाइफ बदल दी. कहा जाता है कि साल 2005 में उन को एक स्टिंग औपरेशन के दौरान कास्टिंग काउच का दोषी पाया गया. स्टिंग औपरेशन में शक्ति कपूर एक स्ट्रगलिंग ऐक्ट्रैस को फिल्म में काम दिलाने के एवज में कोम्प्रोमाइज करने का औफर देते दिखे थे. इस के बाद उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई थीं. इस स्टिंग ने उन के कैरियर को एक तरह से खत्म कर दिया. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि इंसान को हमेशा कुछ कहते और करते समय सावधान रहना चाहिए, लेकिन अगर वह व्यक्ति सैलिब्रिटी हो, तो उसे बहुत अधिक सतर्क होना पड़ता है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...