Raid 2 : महीने की शुरुआत में अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ रिलीज हुई. मगर जैसी उम्मीद इस फिल्म से थी वैसा कमाल यह फिल्म दिखा नहीं पाई.

पिछले लंबे समय से अभिनेता अजय देवगन की फिल्में बौक्स औफिस पर लगातार फ्लौप होती रही हैं, लेकिन एक मई को रिलीज हुई उन की फिल्म ‘रेड 2’ का ट्रेलर देख कर काफी उम्मीदें बंधी थी, पर अफसोस फिल्म उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतरती नजर आई. इस के बावजूद महाराष्ट्र दिन और मजदूर दिवस की छुट्टी के चलते एक मई को पहले दिन ‘रेड 2’ ने बौक्स औफिस पर 19.5 करोड़ रुपए एकत्र किए जो अजय देवगन के खुश होने का एक कारण बन गई.

क्योंकि लंबे समय से अजय देवगन की कोई भी फिल्म पहले दिन डबल डिजिट की ओपनिंग नहीं ले रही थी, पर ‘रेड 2’ ने डबल डिजिट में वह भी 19.5 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली. इस अनुपात में देखा जाए तो फिल्म ‘रेड 2’ को 8 दिन के बढ़े हुए सप्ताह में करीबन 150 करोड़ रुपए बौक्स औफिस पर एकत्र कर लेना चाहिए था, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ.

16 मार्च 2018 को राजकुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म ‘रेड’ रिलीज हुई थी, इस में अजय देवगन की ही मुख्य भूमिका थी. तब 40 करोड़ की लागत में बनी फिल्म ‘रेड’ ने 153 करोड़ से अधिक कमाए थे. 2018 में अजय देवगन की निजी मल्टीप्लैक्स चैन नहीं थी.

अब 7 साल बाद उसी फिल्म का सिक्वल ‘रेड 2’ एक मई 2025, गुरूवार के दिन रिलीज हुई. इस का निर्माण टीसीरीज के साथ ही अजय देवगन के बिजनेस मैनेजर कुमार मंगत पाठक ने किया है. फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर, रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार हैं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...