सुष्मिता सेन अपने दिलकश अंदाज के लिए मशहूर हैं. उन्हें ब्यूटी विद माइंड कहा जाता है. लेकिन जब वे अपने मूड में आती हैं तो मस्ती करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. उनका ऐसा ही कुछ मस्ती भरा अंदाज उस समय देखने को मिला जब वे मुंबई के सेंट एंड्रयूज कौलेज के फेस्ट में पहुंचीं. इस दौरान जब उनकी फिल्म 'मैं हूं न' का गाना 'तुमसे मिलके दिल का है जो हाल' चला तो वह खुद को डांस करने से रोक नहीं पाईं.

गाने के बोल सुनते ही सुष्मिता के पैर खुद ब खुद थिरकने लगे और उन्होंने कौलेज के फेस्ट के दौरान डांस कर रहे स्टूडेंट के साथ ठुमके लगाने शुरू कर दिये. सुष्मिता वहां सबके सामने दिल खोलकर नाचीं. उन्होंने कौलेज स्टूडेंट्स के साथ इस गाने के स्टेप्स पूरी शिद्दत के साथ फौलो किए. इससे पूरा माहौल ही मस्ती भरा हो गया.

सुष्मिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इसे काफी पसंद किया जा रहा है.

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

बता दें कि 'मैं हूं न' में सुष्मिता सेन ने शाहरुख खान की टीचर का किरदार निभाया है. सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला हैं. 1994 में उन्होंने यह खिताब जीता था. इसके बाद लारा दत्ता ने साल 2000 में यह खिताब जीता. सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं. सुष्मिता फिल्म इंडस्ट्री की पौपुलर सिंगल मदर्स में से एक हैं. उन्होनें दो बेटियों अलीशा और रिने को गोद लिया है. हाल ही में वे 42 साल की हुई हैं और उन्होंने इस उम्र में भी अपने फिटनेस के जुनून को नहीं छोड़ा है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...