अब तक 80 फिल्मों में काम कर चुके बौलीवुड के मशहूर अभिनेता चंकी पांडे का आज जन्मदिन है. 26 सितंबर 1962 को जन्में चंकी का असली नाम सुयश शरद पांडे है. चंकी पांडे पहले सशक्त फिल्मों मे काम करते थे, फिर उन्होंने अपना करियर हास्य फिल्मों की तरफ मोड़ लिया. चंकी अपनी जिंदगी मे अब और भी बहुत कुछ करना चाहते हैं. अभिनेता चंकी पांडे ने कहा कि हास्य फिल्में करके मैंने अपने लिये एक दायरा बना लिया है अब मुझे कुछ अलग करने की इच्छा है. चंकी को लगता है कि कोई ना कोई तो उसे हास्य रोल को छोड़कर किसी अच्छे रोल का आफर तो करेगा.

चंकी पांडे ने 1987 में पहलाज निहलानी की फिल्म 'आग ही आग' से बौलीवुड डेब्यू किया था. यह फिल्म सुपरहिट रही और उनके करियर कि राहें खुल गईं. इसके बाद उन्होंने 'पाप की दुनिया' (1988), 'खतरों के खिलाड़ी' (1988),' 'जहरीले' (1990) और 'आंखें' (1992) जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.

1988 की सुपरहिट फिल्म 'तेजाब' में उन्होंने अनिल कपूर के दोस्त का किरदार निभाया था और इसके लिए उन्हें 1989 में फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड भी मिला था.

चंकी पांडे ने रणदीप हुड्डा के साथ भी काम किया है. रणदीप के साथ चंकी ने ‘डी’ फिल्म में काम किया है. चंकी ने कहा कि अगर उनके पास और ऐसी फिल्मों के प्रस्ताव आते है तो वे जरूर करेंगे. अभी हाल ही में चंकी पांडे हमे विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' में भी नजर आए थे. चंकी पांडे को अपनी हास्य फिल्मों के लिये बहुत प्रशंसा मिली है. चंकी ने ‘क्या कूल हैं हम’, ‘हाउसफुल’ और ‘हाउसफुल 2’ मे बहुत अच्छा रोल किया है. चंकी ने कहा कि ‘हाउसफुल’ फिल्म मे हास्य रोल निभाना आसान था. जैसा उन्हें साजिद ने करने को बोला उन्होंने वैसा ही किया.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...