अभिनेत्री दिशा पटानी एक के बाद एक ब्लौकबस्टर फिल्मों का हिस्सा बनती जा रही हैं. पहले कप्तान कूल धोनी की बायोपिक और बाद में जैकी चैन के साथ वे कुंग फु योग में भी दिखाई दी थीं.

इन फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीतनेवाली दिशा का नाम फिल्म ‘बागी 2’ से भी जोड़ा जा रहा है. लेकिन हाल ही में आई खबरों की मानें तो दिशा ने 150 करोड़ बजट की फिल्म साइन की है.

ये फिल्म है ‘संघमित्रा’ जिसका बजट 150 करोड़ का है. इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलगु में भी बनाया जाएगा. कहा जा रहा है इसकी कास्ट हटकर होगी, इसलिए इस फिल्म को बनाने में समय लगेगा. हालांकि अब तक दिशा ने खुद इस खबर को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन इन दिनों इस बात को लेकर सभी चर्चा कर रहे हैं.

लेकिन इस फिल्म में दिशा को एंट्री आसानी से नहीं मिली है, बल्कि उन्होंने एक स्टार किड को रिप्लेस कर फिल्म में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने कमल हासन की बेटी श्रुति हासन को रिप्लेस किया है. खैर हमें इस बात में कोई शक नहीं कि दिशा अपना किरदार बखूबी निभाएंगी, लेकिन फिल्म मेकर्स को दूसरी अदाकारों के मुकाबले दिशा ज्यादा पसंद आ रही है, ये अपने अपने आप में बड़ी बात है.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...