संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘‘बाजीराव मस्तानी’’ में काशीबाई का किरदार निभाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अमरीकन टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ व वहां की फिल्मों व्यस्त हो गई थीं. मगर सूत्रों की माने तो वहां पर उनके करियर पर विराम लग गया है. क्योंकि टीवी सीरियल ‘‘क्वांटिको’’ के दूसरे सीजन को दर्शक नहीं मिले. वहीं प्रियंका की अमरीकन फिल्म ने भी बौक्स औफिस पर पानी नहीं मांगा. तो वह काफी समय से बौलीवुड फिल्म के लिए प्रयासरत थीं.

बहरहाल, अब यह तय हो चुका है कि अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म ‘भारत’ में वह सलमान खान की हीरोईन बनकर आएंगी. प्रियंका चोपड़ा ने अली अब्बास जफर के निर्देशन में ‘यश राज फिल्मस’ की फिल्म ‘‘गुंडे’’ की थी. जबकि सलमान खान के साथ उन्होंने अंतिम बार फिल्म ‘‘सलाम ए इश्क’’ की थी. अब फिल्म ‘‘भारत’’ के साथ उनकी बौलीवुड ही नहीं बल्कि सलमान खान व अली अब्बास जफर के साथ पुनः वापसी हो रही है. वैसे ‘‘भारत’’ के लिए कटरीना कैफ सहित कई दूसरी अभिनेत्रियों के नामों की चर्चा हो चुकी है.

फिल्म ‘‘भारत’’ के निर्देशक अली अब्बास जफर इस बात की पुष्टि करते हुए कहते हैं- ‘‘हौलीवुड में टीवी सीरियल व फिल्म में अभिनय कर विश्व स्तर पर अपना एक अलग मुकाम बनाने के बाद फिल्म ‘भारत’ प्रियंका की घर वापसी है. वह हमारी फिल्म के लिए एकदम फिट हैं.

जबकि खुद प्रियंका चोपड़ा कहती हैं- ‘‘मैं सलमान खान व अली अब्बास जफर के साथ फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हूं. अपनी पिछली फिल्मों में इन दोनों से मैंने काफी कुछ सीखा था. मैं अलवीरा और ‘सलमान खान फिल्मस’ की टीम के साथ काम करने को लेकर भी उत्सुक हूं.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...