Baby Do Die Do Review: फिल्म का यह अजीबोगरीब नाम दरअसल फिल्म की लीड कैरेक्टर ‘बेबी कारमारकर’ का अंगरेजी में किया गया एक चुटीला अनुवाद है. हुमा कुरैशी और उस के भाई साकिब सलीम के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म बौलीवुड के पुराने घिसेपिटे रिवेंज वाले ढर्रे में आती है. हां, इसे मौडर्न क्राइम थ्रिलर टच दिया गया है जो थोड़ाबहुत कोरियन इंस्पायर लगता है.

कहानी की शुरुआत में बेबी के बचपन का एक ऐसा हादसा दिखाया गया है जहां उस की जुड़वां बहन की उसी के सामने हत्या की जाती है, जिस के बाद वह अंदर से पूरी तरह पत्थर बन जाती है और बदला लेने की ठान लेती है. वह अपने मुंहबोले बाप ‘पापा’ (चंकी पांडे) के लिए हिटवुमन बन जाती है.

बेबी का सब से बड़ा हथियार कोई चमचमाती बंदूक या चाकू नहीं, बल्कि एक लाल रंग का छाता है, जो पिस्टल की तरह काम करता है. इसी खूनी खेल के बीच उस की जिंदगी में सिद्धू (रचित सिंह) नाम का एक सीधासाधा म्यूजिक टीचर आता है, जिस से उसे प्यार हो जाता है. अब वह अपराध के इस दलदल से बाहर निकलना चाहती है मगर ‘पापा’ ऐसा नहीं होने देना चाहता. वह बेबी को खत्म करने का प्लान बनाता है. इस के लिए वह जफर काटकर की मदद लेता है. यह जफर वही है जिस ने बेबी की बहन का कत्ल किया था. मगर फिल्म के अंत तक बेबी खुद उन्हें अपने रास्ते से हटा देती है.

फिल्म की सब से बड़ी कमजोरी इस की प्रिडिक्टिबिलिटी है. यह कहानी छतीसों बार फिल्मों में दिखाई गई है. क्लाइमैक्स तक के ट्विस्ट और टर्न में कोई चौंकाने वाली फीलिंग नहीं आती. इस के अलावा दूसरे हाफ में आ कर स्क्रिप्ट बिखरी हुई लगती है क्योंकि इतने सारे किरदार, जैसे भ्रष्ट पुलिसवाले, चालाक वकील, गुंडे और बिल्डर्स एकसाथ आ जाते हैं कि डायरैक्टर खुद कन्फ्यूज्ड हो जाता है कि किसे कितना वक्त दे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल

(1 साल)
USD99USD49
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
 

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD150USD129
 
सब्सक्राइब करें

सरिता सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
  • 24 प्रिंट मैगजीन
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...