अपनी उत्कृष्ट अभिनय प्रतिभा के बल पर पूरे विश्व में शोहरत बटोरने वाले भारतीय अभिनेता अनुपम खेर को हाल ही उनकी लघु फिल्म ‘‘हैपीबर्थडे’’के लिए प्रतिष्ठित ‘न्यूयार्कसिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया.

जबकि इस फिल्म को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्मका पुरस्कार भी मिला !! ‘‘हैप्पीबर्थडे‘’ वर्ष की सबसे बहु प्रतीक्षित लघु फिल्मों में से एक रही है.अनुपम खेर और अहाना कुमरा अभिनीत इस फिल्म के निर्देषक प्रसाद कदम तथा इसका निर्माण ‘एफएनपी मीडिया’ने किया है.
इस पुरस्कार की  चर्चा करते हुए अनुपम खेर कहते हैं-‘‘इस सम्मान के लिए न्यूयॉर्कसिटी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’का धन्यवाद. इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किए जाने के लिए विनम्रता है. इसका श्रेय पूरी युवा टीम को जाता है और साथ ही मेरी सह-कलाकार आहाना कुमरा, निर्देशक प्रसाद कदम और बाकी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा.’’

ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 11: एयरपोर्ट पर राहुल वैद्य की ये हरकत देख फैंस ने

फिल्म के सह निर्माता गिरीश जौहर कहते हैं-‘‘अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इन दो पुरस्कारों को प्राप्त करना वास्तव में कमाल है. अनुपमसर, एक ग्लोबल आइकन हैं, जितना उनके बारे में कहेंगे उतना कम है.वह वास्तव में जीनियस हैं. अहाना ने अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनय के दम पर नामांकन हासिल किया है. इसके अलावा प्रसाद एक बेहद प्रतिभा शाली निर्देशक हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए नामांकित भी किया गया था!  वह अपने क्राफ्ट को पूरी तरह से जानते है और उनका भविष्य बहुत अच्छा है. मैं हैप्पी बर्थ डे टीम के साथ यह सम्मान पाने के लिए उत्साहित हूँ.‘‘

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...