Ameesha Patel Tweets :  बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की आगानी फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है. जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट पास आ रही है वैसे-वैसे ही फैंस के बीच इसको लेकर उत्सुकता बढ़ रही है. लोग तारा और सकीना की कहानी को एक बार फिर बड़े पर्द पर देखने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि फिल्म के रिलीज से पहले ही अभीनेत्री अमीषा पटेल ने इसके डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

फिल्म में नहीं होगी सकीना की मौत

दरअसल एक्ट्रेस अमीषा (Ameesha Patel) ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स करके अपनी भड़ास निकाली है. इसके अलावा उन्होंने उस सीन का भी खुलासा किया है जिसमें सनी देओल एक कब्र के पास बैठकर रोते दिखाई देते हैं. इस सीन को देखने के बाद लग रहा था कि फिल्म में सकीना की मौत हो जाएगी, लेकिन एक्ट्रेस ने बताया है कि यह सकीना की डेड बॉडी नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वह अभी खुलासा नहीं कर सकतीं कि यह डेड बॉडी किसकी है.

खराब व्यवस्था पर निकाली भड़ास

बता दें कि, अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने अपने एक ट्वीट में खराब व्यवस्था पर भी बात की है. उन्होंने लिखा, ‘ठहरने की व्यवस्था से लेकर शूट के आखिरी दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जाने और खाने के बिल तक का कोई भुगतान ही नहीं किया गया था. कई कास्ट और क्रू मेंबर्स को तो कार तक नहीं मिली थी लेकिन जी स्टूडियोज ने एंट्री की और इन सभी समस्याओं का हल कर दिया. जो कि अनिल शर्मा प्रोडक्शंस की वजह से खड़ी हुई थीं.’

https://twitter.com/ameesha_patel/status/1674686608510164992?t=MELWMm2IxuU62xWRUvvqgQ&s=19

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अमीषा पटेल के आरोपों पर अभी तक फिल्म से जुड़े किसी और स्टार ने बात नहीं की है. बहरहाल फिल्म बड़े पर्दे पर 11 अगस्त को रिलीज होगी, जिसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है. फिल्म में अमीषा और सनी के अलावा उत्कर्ष शर्मा, गौरव चोपड़ा, सिमरन कौर और लव सिन्हा जैसे कई बड़े सितारे भी नजर आएंगे.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...