पूरे विष्व के लोग अपने अपने घरों बैठे रह कर ‘‘कोरोना’’जैसी  महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं,वहीं हर किसी को अपनी नौकरी जाने या आमदनी के स्रोत को खोने का डर भी सता रहा है.हालात ऐसे बन गए हैंै कि लोग खुद की क्षमताओं पर भी संदेह करने लगे हैं. इससे लोगों को निजात दिलाने के लिए अभिनेता विद्युत जामवाल ‘‘गुडविल फोर गुड‘‘नामक एक नई पहल की षुरूआत कर रहे हैं

.इस पहल का अहम उद्देश्य है देश के हर उस व्यक्ति के अदभुत विचारों और उनकी क्षमता को प्रोत्साहित करना है,जो सिर्फ अपने ही नही बल्कि दूसरों के जीवन में भी बदलाव ला सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Bhojpuri actor Manoj Tiwari ने ऐसे तोड़ा कोरोनावायरस लॉकडाउन का

लॉकडॉउन की शुरुआत से ही विद्युत अपने फैंस को फिजिकली और मैंटली फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करते आए हैं.अब वह इस बड़ी योजना के जरिए लोगो को भी फिट रहने में मदद करेंगे.

‘‘गुडविलफॉर गुड‘‘ न केवल उन्हें इस संकट की घड़ी में आर्थिक आघात से उबरने में मदद करेगा बल्कि उन्हें व्यापार व उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए एक विश्वसनीय मंच भी प्रदान करेगा. विद्युत जामवाल सोषल मीडिया पर इन विचारों को निःशुल्क बढ़ावा देंगे और उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे.

ये भी पढ़ें-कोरोना वायरस से बेहाल बौलीवुड

सूत्रों का मानना है कि  विद्युत जामवाल ने इस पहल के जरिए पिछले कई सालों से उनके फैंस द्वारा मिले प्यार और सम्मान का आभार व्यक्त करने का फैसला किया है. वह न केवल देश के दूरदराज के कोनों से अद्वितीय विचारों को बढ़ावा देंगे,बल्कि उन्हें दुनियांभर के टारगेट मार्केट तक पहुंचने में मदद भी करेंगे.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...