बौलीवुड में महानायक के नाम से जानेवाले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक उनकी तरह फेमस तो नहीं हैं, लेकिन वे भी बौलीवुड में अपनी एक जगह रखते हैं. पिछले साल उनकी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ ने ये साबित कर दिया था कि वे भी 100 करोड़ क्लब में शान से शामिल हो सकते हैं. लेकिन उनकी इस फिल्म के बाद फैन्स ने उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा. कहा जा रहा है कि इन दिनों जूनियर बच्चन अपनी फिल्में सोच-समझकर और देख-परख कर साइन कर रहे हैं.

लेकिन अब जल्द ही वे अपने फैन्स के लिए बड़ी खबर लेकर आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन जल्द ही क्रिअर्ज और टी-सीरीज के एक प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे. इस फिल्म का नाम ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ होगा, जिसे नारायण सिंह डायरेक्ट करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में पहले से ही शाहिद कपूर मौजूद हैं, जो फिल्म का लीड रोल संभालने वाले हैं. लेकिन अफवाहों की मानें तो मेकर्स इस फिल्म में अभिषेक बच्चन को लेने के लिए बेताब हैं.

बता दें कि इस फिल्म में जो रोल अभिषेक निभानेवाले हैं, बेहद महत्वपूर्ण है और इसके बिना फिल्म की कहानी अधूरी होगी. इसलिए कहना गलत नहीं होगा कि मेकर्स अभिषेक को फिल्म के बड़े और महत्वपूर्ण रोल के लिए लेना चाहते हैं. वैसे अब तक ये पता नही चल पाया है कि फिल्म के लिए अभिषेक ने हामी भरी है या नहीं, लेकिन अगर वे इस रोल के लिए राजी होते हैं, तो उनके फैन्स के लिए ये एक बड़ी खबर होगी.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...