सवाल

मेरी उम्र 26 वर्ष है. अगले साल विवाह होने वाला है. मेरी समस्या मेरे बालों को ले कर हैं. मेरे बाल सफेद होने लगे हैं. मैं मेहंदी लगाती हूं तो सफेद बाल लाल दिखते हैं. क्या बालों को कुदरती रूप से काला करना संभव है? साथ ही सिर की त्वचा में खुजली भी होती है और बाल बेजान, शुष्क व कमजोर भी हो रहे हैं. मुझे हेयर केयर के टिप्स बताएं जिन से कि मेरे बाल मजबूत और चमकदार हो जाएं?

जवाब

सफेद बालों को कुदरती रूप से काला नहीं किया जा सकता. मेहंदी से बालों को अस्थाई रूप से काला करने के लिए उस में आंवला पाउडर मिलाएं और साथ ही मेहंदी को लोहे की कड़ाही में भिगोएं. इस से मेहंदी लगाने के बाद बाल कम लाल दिखेंगे. साथ ही बालों की नियमित औयलिंग करें. सिर की त्वचा पर खुजली की समस्या के समाधान व मजबूत, चमकदार बालों के लिए एक हेयर पैक बनाएं, जिस में मेथी पाउडर में काले तिल का पाउडर बराबर मात्रा में मिला कर उस में दही मिलाएं और फिर इस पेस्ट को बालों में लगाएं. आधे घंटे बाद बालों को सादे पानी से धो कर शैंपू कर लें. नियमित ऐसा करने से बाल घने, मजबूत व चमकदार हो जाएंगे.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें [email protected]

सब्जेक्ट में लिखें- सरिता व्यक्तिगत समस्याएं/ personal problem

अगर आप भी इस समस्या पर अपने सुझाव देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट करें और अपनी राय हमारे पाठकों तक पहुंचाएं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...