Chetna Pande Actress: खूबसूरती के साथ हुनर और आत्मविश्वास का मेल हो, तो पहचान बनते देर नहीं लगती. चेतना पांडे ने मौडलिंग की दुनिया से कदम बढ़ाते हुए बौलीवुड, टैलीविजन और रिऐलिटी शोज तक अपनी खास जगह बनाई है. दिलवाले’ में जेनी के किरदार से चर्चा में आईं चेतना ने अपने अलग अंदाज और दमदार व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीता. कैमरे के सामने उन की शानदार मौजूदगी के साथ सोशल मीडिया पर भी उन की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है.

चेतना पांडे भारतीय अभिनेत्री, मौडल और डिजिटल क्रिएटर हैं. उन्होंने फिल्मों, टैलीविजन, वैब सीरीज और रिऐलिटी शोज में काम कर के मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. उन का जन्म देहरादून, उत्तराखंड में हुआ, बचपन से ही अभिनय व मौडलिंग में उन की रुचि थी. चेतना पांडे की शुरुआती शिक्षा देहरादून के श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल से हुई.

चेतना पांडे ने अपने कैरियर की शुरुआत मौडलिंग और म्यूजिक वीडियो से की, बाद में फिल्मों तथा टैलीविजन की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने आई डोंट लव यू’, जाने क्यों दे यारों’, ‘दिलवाले’ और ‘मुन्ना माइकल’ जैसी फिल्मों में काम किया. फिल्म दिलवाले’ में जेनी का किरदार उन के कैरियर के महत्त्वपूर्ण कामों में से एक माना जाता है. इस के बाद उन्होंनेएमटीवी फनाह’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और क्लास औफ 2020’ जैसे टैलीविजन और डिजिटल प्रोजैक्ट्स में भी अभिनय किया. रिऐलिटी शो एमटीवी ऐस औफ स्पेस’ और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 12’ में भाग लेने के बाद उन की लोकप्रियता और बढ़ी. उन्होंने म्यूजिक वीडियो और डिजिटल कंटैंट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.

चेतना पांडे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और इंस्टाग्राम पर वे @आईएमचेतनापांडे नाम से जानी जाती हैं. उन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैशन, फोटोशूट, ट्रैवल, ब्यूटी, लाइफस्टाइल, रील्स और उन के आने वाले प्रोजैक्ट्स से जुड़ी पोस्ट देखने को मिलती हैं. वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं. वे ब्रैंड प्रमोशन से संबंधित सामग्री भी साझा करती हैं. Chetna Pande Actress

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...