Knowledge Facts: पुरानी किताबों से आने वाली खास खुशबू दरअसल कागज और स्याही के टूटने से निकलने वाले रसायनों के कारण होती है. कई लोगों को यह खुशबू बहुत पसंद होती है और यह पढ़ने की आदत से भावनात्मक जुड़ाव भी दिखाती है.

प्लास्टिक की बोतल का खतरा

एक प्लास्टिक की बोतल को पूरी तरह नष्ट होने में लगभग 400 से 450 साल लग सकते हैं. इस कारण यह पर्यावरण के लिए बेहद नुकसानदायक है. इसलिए प्लास्टिक की जगह कांच या स्टील की बोतल का उपयोग करना बेहतर माना जाता है.

दुनिया का सब से तेज बढ़ने वाला पौधा बांस

बांस ऐसा पौधा है जो एक ही दिन में लगभग 90 सैंटीमीटर तक बढ़ सकता है. इस की मजबूती और तेज बढ़त के कारण इस का उपयोग मकान, फर्नीचर और कागज बनाने में किया जाता है.

चौकलेट का मनोवैज्ञानिक प्रभाव

चौकलेट खाने से दिमाग में खुशी देने वाले हार्मोंस निकलते हैं. यही कारण है कि उदासी या थकान में लोग चौकलेट खाना पसंद करते हैं. हालांकि, इस का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.

पेड़ रात में भी देते हैं औक्सीजन

अधिकतर पेड़ दिन में औक्सीजन देते हैं, लेकिन कुछ पेड़ जैसे नीम, पीपल और एलोवेरा रात में भी औक्सीजन छोड़ते हैं. इसी कारण इन पेड़ों को घर के आसपास लगाना लाभकारी माना जाता है.

शहद कभी खराब नहीं होता

शहद ऐसा प्राकृतिक पदार्थ है जो सालों तक खराब नहीं होता. मिस्र के पिरामिडों में हजारों साल पुराना शहद मिला है, जो आज भी खाने योग्य माना गया. इस में मौजूद प्राकृतिक गुण बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते.

सफेद कपड़े गरमी में ठंडक क्यों देते हैं

सफेद रंग सूरज की रोशनी को अपने अंदर समाहित करने के बजाय उसे वापस परावर्तित कर देती है. इसी कारण सफेद कपड़े गरमी में शरीर को अधिक गरम नहीं होने देते और ठंडक का एहसास कराते हैं. यही वजह है कि गरम प्रदेशों में लोग सफेद कपड़े पहनना पसंद करते हैं. Knowledge Facts

 

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...