जब कभी घूमनेफिरने की बात मन में आती है तो किशोरों के मन में यह बात उठने लगती है कि इतने पैसे कहां से आएंगे, मातापिता से भी पैसे मांगना असंभव लगता है और अपनी पौकेट वैसे ही खाली है. ऐसे में कुछ किशोर स्कूलकालेज के टूर पर निर्भर रहते हैं या फिर कुछ घूमनेफिरने का प्रोग्राम ही कैंसिल कर देते हैं, लेकिन बहुत कम किशोर ऐसे होते हैं जो पहले से प्लानिंग कर के पैसों की बचत करते हैं और यह भी जानते हैं कि कैसे कम पैसों में घूमा जा सकता है. जानिए, कैसे पैसे बचा कर ज्यादा एंजौय कर सकते हैं आप :

बजट बना कर चलें

अगर आप ने कहीं बाहर दूसरे शहर घूमने जाने का मन बनाया है तो उस के साथसाथ बजट बना कर भी चलें, तभी आप जम कर मस्ती कर पाएंगे. यदि आप 7 फ्रैंड्स ग्रुप में मनाली जा रहे हैं और प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से मात्र 100 रुपए ही खर्च कर सकते हैं तो अपने साथ एक डायरी ले कर चलें, जिस से आप को पता रहेगा कि आज पूरे दिन 700 रुपए में ही गुजारा करना है, जिस में खानापीना, रहना, घूमनाफिरना सब शामिल है. जो खर्च होता जाए उसे डायरी में नोट करते जाएं, जिस से आप के सामने सारा हिसाब- किताब रहेगा और जैसे ही बजट बिगड़ने लगेगा आप सचेत हो खुद पर कंट्रोल कर पाएंगे.

होटल लें लो कौस्ट पर

आउटिंग पर जाने का यह मतलब नहीं कि बेहिसाब पैसा खर्च किया जाए बल्कि जितनी चादर हो उतने ही पैर पसारें. ध्यान रखें आप जहां ठहर रहे हैं वह होटल ज्यादा महंगा न हो वरना आप का सारा बजट गड़बड़ा जाएगा और मौजमस्ती करने के बजाय आप एकदूसरे का मुंह ताकते रह जाएंगे. यह बात मन में गांठ बांध लें कि होटल में रुकने का मकसद सिर्फ रात गुजारने के लिए छत का इंतजाम करना है. ऐसे में अगर आप को कम पैसों में बैड की जगह जमीन पर गद्दों पर भी लेटना पड़े तो खुद से समझौता करें और सोचें कि आप के बजट में रहने का बंदोबस्त हो गया है, यही बड़ी बात है. इस बात का भी ध्यान रखें कि एकदम से किसी एक होटल में न ठहरें, बल्कि पहले दोचार होटलों में रेट पता कर लें. हो सकता है कि आप को सस्ते में बढि़या होटल मिल जाए, जिस की आप ने उम्मीद भी न की हो, लेकिन इस के लिए आप को थोड़ा सब्र रखना होगा.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

25% की बचत

डिजिटल

USD99 USD49 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
Best Value - 26% की बचत

24 प्रिंट मैगजीन + फ्री डिजिटल

USD200 USD149 /Year
सब्सक्राइब करें
फायदे ▼
  • 24 प्रिंट मैगजीन + डिजिटल एक्सेस + ऐप
  • सरिता मैगजीन का सारा कंटेंट
  • देश विदेश के राजनैतिक मुद्दे
  • 7000 से ज्यादा कहानियां
  • समाजिक समस्याओं पर चोट करते लेख
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...